
मगरमच्छ ने नदी पार कर रहे शख्स को बनाया शिकार, किनारे पर मिली लाश
AajTak
ओडिशा में भैंस के साथ एक नदी को पार कर रहे शख्स पर विशालकाय मगरमच्छ ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. आसपास के लोगों ने किनारे पर उस शख्स की क्षत-विक्षत लाश को बरामद किया. वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि खारे पानी में रहने वाले मगरमच्छ ने ये हमला किया था. मृतक के परिजनों को 6 लाख का मुआवजा दिया जाएगा.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में मगरमच्छ ने एक शख्स को अपना शिकार बना लिया जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर एक वन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को खारे पानी में रहने वाले विशालकाय मगरमच्छ ने 58 साल के एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मार डाला.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वन अधिकारी ने बताया कि भैंस चराने वाला यह व्यक्ति ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के पास एक गांव का रहने वाला था. अधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ ने उस व्यक्ति पर तब हमला किया जब वह भैंसों के झुंड के साथ नदी को पार कर रहा था.
पार्क के वन रेंज अधिकारी चितरंजन बेउरा ने कहा, पीड़ित की पहचान अजंबर नायक के रूप में की गई और उसका क्षत-विक्षत शव खारसरोता नदी के तट पर पाया गया. उन्होंने कहा कि संरक्षित जंगली जानवरों द्वारा मारे गए इंसानों के लिए सरकार की मुआवजा नीति के अनुसार मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.
वन अधिकारी ने कहा कि केंद्रपाड़ा जिले के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के पास मानव-पशु संघर्ष ने हाल के दिनों में खतरनाक रूप धारण कर लिया है और पिछले साल मुहाना के मगरमच्छों ने नौ लोगों की जान ले ली थी.
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, संघर्ष और मानव जीवन की हानि सबसे अधिक मानसून और सर्दियों के महीनों के दौरान दर्ज की जाती है, इस समय मगरमच्छ गहरे पानी से निकलकर मुहानों पर आ जाते हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भितरकनिका में खारे पानी के मगरमच्छों की आबादी 1975 में 96 से बढ़कर 2024 में 1,811 हो गई है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







