
मई के अंत तक भारत में 1.4 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है कोरोना, रिसर्च में दावा
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर काफी तेजी से बढ़ रही है और हर दिन पिछले दिन के मुकाबले करीब 9 हजार ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को 24 घंटे के अंदर देश में 89,129 नए केस दर्ज किए गए और 714 मौतें हुईं.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) के एक अनुमान में कहा गया है कि अगर कोरोना का मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है तो मई के अंत तक कोरोना केसों की संख्या 1.4 करोड़ को पार कर सकती है और इस समय एक्टिव केस लोड करीब 3.2 लाख होगा. शोधकर्ताओं का कहना है कि अप्रैल के मध्य का वक्त संक्रमण का पीक हो सकता है जब एक्टिव केस 7.3 लाख तक जा सकते हैं. इस रिसर्च के मुताबिक, बदतर हालात में मई के अंत तक एक्टिव केस की संख्या 20 लाख तक पहुंच सकती है. हालांकि, अगर लोगों को वैक्सीन लग जाए और कोरोना नियमों का पालन हो तो इसे रोका जा सकता है. IISC के प्रोफेसर शशिकुमार और दीपक का ये अनुमान कोरोना के मौजूदा ट्रेंड पर आधारित है. अनुमान के मुताबिक, अकेले कर्नाटक में अप्रैल के अंत तक केसों की संख्या 10.7 लाख तक पहुंच सकती है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










