
'मंदिरों के पास बनी सारी मस्जिदें हटा देनी चाहिए...' संजय निषाद का विवादित बयान
AajTak
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद बागपत में विवादित बयान दिया. यहां उन्होंने कहा कि देश में मंदिरों के पास जितनी मस्जिदें बनी हैं, उन सब को हटाया जाए. ज्ञानवापी पर आए फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस फैसले पर जज को बधाई देते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में धार्मिक उन्माद फैला है.
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का विवादित बयान सामने आया है. बागपत पहुंचे डॉक्टर संजय निषाद ने ज्ञानवापी पर आए फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस फैसले पर जज को बधाई देते हैं.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में धार्मिक उन्माद फैला है. देश में मंदिरों के पास जितनी मस्जिदें बनी हैं, उन सब को हटाया जाए. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में चल रही मदरसों के सर्वे को लेकर भी बयान दिया.
संजय निषाद ने कहा, “मदरसों का कनेक्शन आतंकवाद से मिलता रहा है. कई बार मदरसों से आतंकवादी पकड़े भी जा चुके हैं. इसलिए मुस्लिम धर्मगुरु मदरसों पर लगे दाग को धोने के लिए मदरसों के सर्वे का समर्थन करें.”
योगी-मोदी सरकार ने दंगों पर लगाया अंकुश
डॉक्टर संजय निषाद ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला. संजय निषाद ने कहा, “विपक्ष मौलानाओं के साथ मिलकर धार्मिक उन्माद फैलाता था, दंगे कराता था. लेकिन जब से प्रदेश में योगी की सरकार है और केंद्र में मोदी की तो दंगों पर अंकुश लगा है.”
साथ ही मौलानाओ पर विवादित बयान देते हुए कहा कि देश में मुल्लाऔर मौलानाओं ने गरीबी बढ़ाई है. इनके कारण मुस्लिम बच्चे शिक्षा से वंचित है. मौलाना नहीं चाहते कि मुस्लिम बच्चे शिक्षित और जागरूक हो.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












