
मंगेश यादव एनकाउंटर विवाद के चलते बची इन चार लोगों की जान! पुलिस ने अब दिखाई गिरफ्तारी
AajTak
ये कहानी उन चार लड़कों की है, जो शायद मंगेश यादव का सच सामने आ जाने की वजह से अब तक जिंदा हैं. वर्ना बहुत मुमकिन था कि उनका भी एनकाउंटर अब तक हो चुका होता. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगेश यादव के साथ साथ STF ने इसी सिलसिले में चार और लड़कों को उठाया था.
Mangesh Yadav Encounter Controversy: उत्तर प्रदेश पुलिस की मानें तो सुल्तानपुर में भरत ज्वेलर्स के शोरूम में डाका डालने वाले आरोपियों की तादाद 14 थी. जिनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस कांड के सरगना कहे जाने वाले बदमाश ने खुद ही सरेंडर कर दिया. जबकि मंगेश यादव को एनकाउंटर में मारा गया. तो ऐसे में सवाल ये है कि बाकी के 9 लोग कहां हैं? दरअसल, 'आज तक' ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि इनमें से चार लोगों को एसटीएफ ने उठा लिया था. लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई थी. मगर 'आज तक' पर इस खबर के खुलासे के 24 घंटे बाद उन चारों लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने दिखा दी है.
मंगेश के अलावा STF ने उठाए थे चार लोग ये कहानी उन चार लड़कों की है, जो शायद मंगेश यादव का सच सामने आ जाने की वजह से अब तक जिंदा हैं. वर्ना बहुत मुमकिन था कि उनका भी एनकाउंटर अब तक हो चुका होता.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगेश यादव के साथ साथ एसटीएफ ने इसी लूटपाट के सिलसिले में चार और लड़कों को उठाया था. जिनकी पहचान विमल सिंह, विवेक सिंह, विनय शुक्ला और अनुज प्रताप सिंह के तौर पर की गई थी. इनमें से विमल और विेवेक उसी विपिन सिंह के भाई हैं, जिसे भरत ज्वेलर्स के यहां पड़ी डकैती का मास्टरमांइड कहा जा रहा है.
एसटीएफ का प्लान चौपट इनमें से विनय शुक्ला के परिवार वाले तो बकायदा कैमरे पर आकर उसे उठाने की गवाही भी दे रहे हैं. अपने प्लान के तहत एसटीएफ ने इन चारों को उठा तो लिया था, किसी एनकाउंटर के बाद शायद इनकी भी जिंदा या मुर्दा गिरफ्तारी भी दिखा देते. लेकिन तभी मंगेश यादव का एनकाउंटर सुर्खियों में आ गया. मंगेश के परिवार के दावों की वजह से एनकाउंटर पर सवाल उठने लगे. ऐसे में एसटीएफ का प्लान चौपट हो गया.
गिरफ्तारी दिखाने से बच रही थी लोकल पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदले हालात को देखते हुए पहले से ही कब्जे में मौजूद इन चारों लोगों की गिरफ्तारी अब एसटीएफ सुल्तानपुर के ही किसी थाने में दिखाना चाहती थी. मगर पेंच ये फंस गया कि लोकल पुलिस इन चारों को जमा करने यानि इनकी गिरफ्तारी दिखाने से पीछे हट गई. लोकल पुलिस का कहना है कि वो इसी शर्त पर इन चारों को जमा करेंगे यानि गिरफ्तार करेंगे जब ये गिरफ्तारी एसटीएफ की तरफ से दिखााई जाए.
'आज तक' की खबर की असर लेकिन एसटीएफ खुद इससे बचना चाहती थी. क्योंकि घरवालों के सामने आ जाने के बाद अब एसटीएफ के लिए ये जवाब देना मुश्किल हो जाएगा कि जब चारों को कई दिन पहले ही उठा लिया तो उनकी गिरफ्तारी अब क्यों दिखा रहे हैं. मंगलवार को 'आज तक' पर इस खबर को दिखाए जाने के बाद असर ये हुआ कि बुधवार को पुलिस ने बाकायदा इनकी गिरफ्तारी दिखा दी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










