
मंगेतर से इतनी लंबी है लड़की, लोगों ने किया ट्रोल तो दिया जवाब
AajTak
लड़की 24 साल की है और उसकी हाइट 5 फीट 9 इंच है. जबकि, उसका 32 साल का मंगेतर 5 फीट 3 इंच का है. कपल का कहना है कि हाइट में अंतर के कारण अक्सर राह चलते लोग उन्हें घूरते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं. हालांकि, कपल ने ट्रोल को जवाब दिया है.
एक लड़की और उसके मंगेतर की हाइट में 6 इंच का अंतर है. लड़का अपनी होने वाली पत्नी से 6 इंच छोटा है. कपल का कहना है कि हाइट में अंतर के कारण लोग उन्हें ट्रोल करते हैं. कुछ लोग उनकी जोड़ी को 'मिसमैच जोड़ी' कहते हैं. हालांकि, ट्रोल से बेपरवाह ये कपल अपनी शादी की तैयारियां में जुटा है. वे अमेरिका के मैनहैटन के रहने वाले हैं. लड़की का नाम सैम एसपिनल है और वह 24 साल की है. कंटेंट क्रिएटर और ईवेंट प्लानर एसपिनल की हाइट 5 फीट 9 इंच हैं. जबकि उनके 32 साल के मंगेतर स्टीफन 5 फीट 3 इंच के हैं.
एसपिनल ने सोशल मीडिया पर बताया कि मंगेतर की छोटी हाइट के कारण अक्सर राह चलते लोग उन्हें घूरते हैं और पीठ पीछे उनका मजाक उड़ाते हैं. कई बार तो लोग स्टीफन को एसपिनल का छोटा भाई समझ लेते हैं.
इसको लेकर स्टीफन कहते हैं- अक्सर लोग मुझे इस बात के लिए बधाई देते हैं कि उनकी पत्नी कद में उनसे लंबी है. लेकिन उन्हें इस बात को अपनाने में वक्त लगा कि दुल्हन, दूल्हे से लंबी हो सकती है. वहीं, एसपिनल कहती हैं- मैं स्टीफन का साथ पाकर बहुत खुश हूं और उनके साथ-साथ उनकी हाइट को भी अपना चुकी हैं.
बकौल एसपिनल, जैसे-जैसे वो स्टीफन करीब आती गईं, उन्हें उसके कद से कोई मतलब नहीं रहा. उन्होंने नवंबर 2022 में इंगेजमेंट की थी और अब 2023 में शादी करने की योजना कर रहे हैं. दोनों 2016 में इंटर्नशिप के दौरान मिले थे.
ट्रोल करने वालों को दिया ये जवाब
कपल ने ट्रोल करने वालों से कहा कि अब वे उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं. सोशल मीडिया पर मिलने वाली किसी भी नकारात्मक टिप्पणी को नजरअंदाज करना सीख लिया है. उन्होंने कहा कि किसी को उसकी हाइट के कारण ठुकराने का कोई औचित्य नहीं है. जो आपको सच्चा प्यार करे वो कोई भी हो, आपका ड्रीम पार्टनर हो सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










