
मंगेतर पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, फिर उसी की चुनरी से लगाया फंदा
AajTak
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक जोड़े का दाम्पत्य जीवन शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया. युवक देवेंद्र ने अपनी मंगेतर ज्योति पर पहले तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया, फिर उसके बाद ज्योति की चुनरी से अपने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक जोड़े का दाम्पत्य जीवन शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया. युवक देवेंद्र ने अपनी मंगेतर ज्योति पर पहले तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया, फिर उसके बाद ज्योति की चुनरी से अपने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है. हमीरपुर जिले के मझगवां थाने के इटौरा गांव की निवासी 19 वर्षीय ज्योति की शादी जालौन जिले के 22 वर्षीय युवक देवेंद्र से तीन साल पहले तय हुई थी. ज्योति के माता-पिता ईंट के भट्टे पर काम करते है और ज्योति अपने दादा के साथ इटौरा गांव में रहती है. देवेंद्र, बुधवार की शाम करीब 4 बजे मंगेतर ज्योति से मिलने इटौरा आया था. उस वक्त ज्योति अपनी सहेली सरोज के साथ खेत पर गयी थी. देवेंद्र खेत पर गया तो वहां उसमें और ज्योति में किसी बात पर विवाद हो गया. इसके बाद देवेंद्र ने ज्योति पर चाकू से हमला किया और खुद उसकी चुनरी से फंदा लगाकर बबूल के पेड़ से लटक गया.
हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.







