
मंगलुरु: कोरोना के बीच बेटे संग रेव पार्टी में पहुंचीं महिला हेड कॉन्स्टेबल, हुईं निलंबित
AajTak
कर्नाटक के मंगलुरु में महिला हेड कॉन्स्टेबल श्रीलता अपने बेटे संग रेव पार्टी में पहुंच गईं. श्रीलता महिला आर्थिक अपराध और नॉरकोटिक्स पुलिस स्टेशन में तैनात थीं.
देश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और रोज नए रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं. बढ़ते मामलों के साथ हर राज्य में पाबंदियों का दायरा भी बढ़ता दिख रहा है. कहीं पर वीकेंड लॉकडाउन लग गया है तो कहीं पर संपूर्ण लॉकडाउन के आसार दिख रहे हैं. इस बीच कर्नाटक के मंगलुरु से चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां पर एक महिला हेड कॉन्स्टेबल श्रीलता अपने बेटे संग रेव पार्टी में पहुंच गईं. हैरानी की बात ये रही कि वो महिला आर्थिक अपराध और नॉरकोटिक्स पुलिस स्टेशन में तैनात थीं, ऐसे में उनका इस रेव पार्टी में पहुंचना कई तरह के सवाल खड़े कर गया. श्रीलता को निलंबित कर दिया गया है. बेटे संग रेव पार्टी में पहुंचीं महिला हेड कॉन्स्टेबल
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










