
भ्रष्ट सेना की इंटरनेशनल बेइज्जती से सकते में पाकिस्तान, ISPR के जरिए कर रहा है इमेज मेकवर की कवायद
AajTak
पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने कथित तौर पर संबंधित हलकों से अपने संस्थान की छवि को सुधारने के बारे में सुझाव मांगे हैं. रिपोर्ट बताती है कि मौजूदा नीति पर फिर से विचार करने और सेना के मीडिया विंग - इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) पर एक नई नीति तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं.
पाकिस्तानी सेना में भ्रष्टाचार और राजनीति में इसके हस्तक्षेप की हालिया रिपोर्टों से परेशान वरिष्ठ सैन्य कर्मी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के माध्यम से इसकी छवि बदलने की कवायद कर रहे हैं. पाकिस्तान के दैनिक बिजनेस रिकॉर्डर ने विश्वसनीय सूत्र के हवाले से बताया, 29 नवंबर को कमान बदलने के बाद अब पूरा ध्यान देश में सेना के छवि निर्माण और बढ़ती आतंकवाद संबंधी घटनाओं से निपटने पर है.
सेना की छवि सुधारने को नई नीति तैयार
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने कथित तौर पर संबंधित हलकों से अपने संस्थान की छवि को सुधारने के बारे में सुझाव मांगे हैं. रिपोर्ट बताती है कि मौजूदा नीति पर फिर से विचार करने और सेना के मीडिया विंग - इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) पर एक नई नीति तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं. बता दें कि नवंबर में पाकिस्तान में एक बड़ा सैन्य परिवर्तन हुआ, देश के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने जनरल असीम मुनीर को देश की शक्तिशाली सेना के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया.
पाकिस्तानी समाचार पोर्टल ने किए थे बड़े खुलासे
हाल के खुलासे पाकिस्तानी सेना के भीतर भ्रष्टाचार की खबरों को मजबूत करते हैं. दरअसल, पिछले महीने पाकिस्तानी समाचार पोर्टल फैक्टफोकस ने जनरल कमर जावेद बाजवा के परिवार के सदस्यों द्वारा उनके विस्तारित छह साल के कार्यकाल के दौरान लगभग $56 मिलियन की संपत्ति और संपत्ति के संचय के बारे में एक स्टोरी पब्लिश की थी. रिपोर्ट में बाजवा की पत्नी आयशा अमजद और बहू महनूर साबिर के सौदे भी शामिल थे.
'भ्रष्ट तरीके से काम करती है पाकिस्तानी सेना' पाकिस्तानी सेना में भ्रष्टाचार के बारे में एक और खुलासा एशियन लाइट इंटरनेशनल के जरिए से हुआ था. रिपोर्ट में हाइलाइट किया गया था कि भले ही पाकिस्तान के वरिष्ठ जनरलों और अधिकारियों को मोटी तनख्वाह और अन्य भत्ते मिलते हों लेकिन इसको बावजूद भी वे भ्रष्ट तरीके से काम करते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







