
भोपाल: GYM संचालक को दी मुस्लिम ट्रेनर न रखने की नसीहत, पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर गिरी गाज
AajTak
MP News: भोपाल पुलिस के एसआई दिनेश शर्मा ने जिम संचालक को मुस्लिम ट्रेनर्स को न रखने और न आने देने की नसीहत दी थी. उनका यह बयान एक वीडियो में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एकजिम संचालक को मुस्लिम ट्रेनर्स को न रखने नसीहत देने वाले सब-इंस्पेक्टर (SI) को लाइन अटैच कर दिया गया है. यह कार्रवाई एसआई का एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई.
दरअसल, भोपाल में कथित 'जिम जिहाद' के मुद्दे पर चल रही सियासी गर्मी के बीच एक नया विवाद सामने आया है. अयोध्या नगर इलाके के एक जिम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम जिम ट्रेनर्स की जानकारी मांगने के लिए पहुंचकर हंगामा किया.
इस दौरान मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने जिम संचालक को मुस्लिम ट्रेनर्स को न रखने की नसीहत दी. उनका यह बयान, "यहां कोई भी मुस्लिम, न ट्रेनिंग देने आएगा और न ट्रेनिंग लेने आएगा, मैंने क्लियर बता दिया आपको..." एक वीडियो में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
यह घटना 3-4 दिन पहले की बताई जा रही है, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता जिम में मुस्लिम ट्रेनर्स के बारे में पूछताछ करने पहुंचे थे. पुलिस ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन सब-इंस्पेक्टर शर्मा के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया.
वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, जिसके परिणामस्वरूप सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









