
भोपाल: 40 फोटो देखकर 8 साल की लड़की ने की रेप के आरोपी की पहचान, गिरफ्तार
AajTak
भोपाल में आठ वर्षीय बच्ची के साथ रेप हुआ. आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए पीड़ित लड़की को 40 फोटो दिखाए, जिसके बाद मासूम बच्ची ने आरोपी की पहचान कर ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मध्य प्रदेश में भोपाल के अयोध्या नगर में एक आठ साल की बच्ची के साथ रेप हुआ. घटना उस समय की है, जब ये लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसी समय आरोपी वहां आया. उसने बहाने से लड़की को कूड़े के कंटेनर के पास भेज दिया और वहां उसके साथ रेप किया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. लड़की ने अपनी नानी को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया. यह घटना अयोध्या नगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बजे की है. बताया गया है कि 8 वर्ष की लड़की, जो अपने नाना-नानी के घर रहती है, वो घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान काली शर्ट पहने हुए एक आदमी वहां आया. 32 वर्षीय इस शख्स ने लड़की को पास की दुकान से ही पान मसाले का पाउच लाने के लिए कहा. जब लड़की वापस आई, तो उसने लड़की से ये पाउच कूड़े दान के डिब्बे के पास खड़े व्यक्ति को देने के लिए कहा. जैसे ही लड़की उधर पहुंची, तो आरोपी ने उसे कूड़े के डिब्बे के पीछे धकेल दिया और रेप करने के बाद मौके से भाग गया. इसके बाद लड़की अपने घर पहुंची और अपनी नानी को पूरी घटना के बारे में बताया. जिसके बाद ये मामला पुलिस थाने पहुंच गया. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए आठ टीम बनाई गईं. इसके साथ ही पीड़ित लड़की द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर अयोध्या नगर के जेजे कलस्टर में आने वाले करीब 40 संदिग्धों के फोटो खींचे गए. ये सभी फोटो पीड़ित लड़की को दिखाए गए, जिसमें से लड़की ने आरोपी की पहचान कर ली.
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








