
भोपाल: हमीदिया कॉलेज कैंपस में बनी मस्जिद की अजान से स्टूडेंट्स की पढ़ाई हो रही प्रभावित, प्रिंसिपल ने सरकार को लिखी चिट्ठी
AajTak
भोपाल के हमीदिया कॉलेज में मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज और जमीन विवाद को लेकर प्रिंसिपल की शिकायत के बाद मामला तूल पकड़ रहा है. एक ओर कॉलेज प्रशासन मस्जिद को अतिक्रमण बता रहा है, वहीं मुस्लिम संगठनों का दावा है कि मस्जिद 300 साल पुरानी है. अब यह विवाद राजनीतिक रंग ले चुका है, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं.
भोपाल के प्रतिष्ठित हमीदिया कॉलेज, जिसे पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है, इन दिनों एक बड़े विवाद के केंद्र में है. कॉलेज की प्रिंसिपल पुष्पलता चौकसे ने मस्जिद के लाउडस्पीकर से आने वाली अजान की आवाज और जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर शासन से शिकायत की है. इस शिकायत ने शैक्षणिक संस्थान के भीतर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.
प्रिंसिपल चौकसे का आरोप है कि जिस जमीन पर विज्ञान संकाय की इमारत बननी थी, वहां मस्जिद का निर्माण कर लिया गया है. उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर कॉलेज की जमीन का सीमांकन करने की मांग की है. उनका कहना है कि मस्जिद से आने वाली अजान की आवाज से कक्षाओं और परीक्षाओं के दौरान छात्रों को पढ़ाई में बाधा होती है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में भोपाल कलेक्टर को अवगत कराया गया, जिन्होंने अधिकारियों को सीमांकन के निर्देश भी दिए.
यह भी पढ़ें: VIP ट्रेनों पर बढ़ता खतरा... शताब्दी और राजधानी के कांच फोड़े, वंदे भारत में गुंडों का धावा, भोपाल-दिल्ली रूट पर दहशत का मंजर
पढ़ाई के दौरान आती है अजान की आवाज
प्रिंसिपल की इस शिकायत के बाद जब आजतक की टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अजान की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही थी. कॉलेज की लाइब्रेरियन अमिता सिंह ने मस्जिद का स्थान भी दिखाया, जो लाइब्रेरी की दीवार से सटी हुई है. उन्होंने बताया कि कई बार लाइब्रेरी में चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिसकी शिकायत पुलिस में की जा चुकी है.
मस्जिद के 300 साल पुरानी होने का दावा

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








