
भोपाल 'लव जिहाद' कांड: हिंदू लड़कियों से रेप के मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
AajTak
भोपाल पुलिस ने बताया कि रास्ते में आरोपी फरहान ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर पुलिस से गाड़ी रुकवाई. इसी बीच उसने सब-इंस्पेक्टर से सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की. झूमाझटकी के दौरान सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल से गोली चल गई, जो फरहान के दाहिने पैर में जा लगी.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कॉलेज की हिंदू छात्राओं के साथ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग के मामले में मुख्य आरोपी फरहान के साथ शुक्रवार देर रात एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया. पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी. उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस मामले में अब तक 5 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, और लगभग सभी में फरहान मुख्य आरोपी है. थाना प्रभारी अशोका गार्डन हेमंत श्रीवास्तव ने बताया, अशोका गार्डन पुलिस स्टेशन की टीम फरहान को लेकर फरार आरोपी अबरार की तलाश में बिलकिसगंज जा रही थी. अबरार की संभावित ठिकानों की तस्दीक और साक्ष्य संकलन के लिए यह कार्रवाई की जा रही थी. इस दौरान रास्ते में फरहान ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर पुलिस से गाड़ी रुकवाई. इसी बीच उसने सब-इंस्पेक्टर से सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की. झूमाझटकी के दौरान सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल से गोली चल गई, जो फरहान के दाहिने पैर में जा लगी. उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. फरहान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया जा रहा है."
डीसीपी जोन-1 भोपाल प्रियंका शुक्ला ने इस घटना पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा, "मुख्य आरोपी फरहान एक अन्य आरोपी के साथ बिलकिसगंज में रह रहा था. साक्ष्य संकलन के लिए अशोका गार्डन पुलिस स्टेशन की एक टीम फरहान को लेकर बिलकिसगंज की ओर जा रही थी. टॉयलेट जाने के बहाने फरहान ने पुलिस को गाड़ी रोकने को कहा और इसी दौरान उसने सब-इंस्पेक्टर से पिस्तौल छीनने की कोशिश की. इस क्रम में सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल से गोली चल गई और फरहान के पैर में गोली लग गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच जारी है."
हिंदू छात्राओं को बनाया निशाना भोपाल के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं को टारगेट कर उनके साथ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का यह सनसनीखेज मामला 18 अप्रैल को तब सामने आया, जब एक पीड़िता ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई. जांच में खुलासा हुआ कि फरहान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया था, जो हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करता था. आरोपी लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे और उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालते थे.
पुलिस के अनुसार, फरहान ने कॉलेज में हमउम्र मुस्लिम युवकों का एक गिरोह बनाया था, जो केवल हिंदू लड़कियों को ही निशाना बनाते थे. गिरोह का सख्त नियम था कि कोई भी मुस्लिम लड़की से प्रेम संबंध नहीं बनाएगा. फरहान ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि हिंदू लड़कियों के साथ दुष्कर्म करना 'सवाब का काम' है और उसका लक्ष्य अधिक से अधिक हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाना था. इस बयान ने न केवल पुलिस को बल्कि सामाजिक संगठनों को भी स्तब्ध कर दिया.
अब तक 5 FIR, कई आरोपी गिरफ्तार इस मामले में अब तक पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें से लगभग सभी में फरहान मुख्य आरोपी है. पुलिस ने अब तक फरहान, साहिल, अली, साद और नबील सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छठा आरोपी अबरार अभी फरार है. जांच में फरहान के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं, जिनमें वह और उसके साथी पीड़िताओं को प्रताड़ित करते और उनका शोषण करते नजर आ रहे हैं. कुछ वीडियो में फरहान एक साथ तीन कॉलेज छात्राओं के साथ गलत काम करता दिखा, जबकि एक अन्य वीडियो में वह एक युवती को सिगरेट से जलाता हुआ पाया गया.
पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि फरहान और उसके साथी इन वीडियो को पोर्न साइट्स पर बेचने की योजना बना रहे थे. इसके लिए उसके मोबाइल में संबंधित लिंक भी मिले हैं. इसके अलावा, गिरोह की फंडिंग की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस गिरोह को किन स्रोतों से धन मिल रहा था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










