
'भैया घर जाना है, जगह नहीं मिल रही...' 12 घंटे बाद भी ट्रेन तक पहुंचने का इंतजार, सड़कों पर कटी रात
AajTak
दीपावली और छठ पर घर लौटने की आस में प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर जुट गई. हजारों लोग टिकट होने के बावजूद ट्रेन में सवार नहीं हो पा रहे हैं. स्टेशन से लेकर रिहायशी इलाकों तक यात्रियों की कतार लगई गई. 12 से 18 घंटे से भूखे-प्यासे लोग बस एक ही गुहार लगा रहे हैं, 'भैया घर जाना है, जगह नहीं मिल रही…'.
दीपावली और छठ पर्व के लिए अपने-अपने घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूरों की भीड़ ने सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर तमाम व्यवस्थाओं को विफल कर दिया है. स्टेशन से लेकर बाहर की सड़कों और आसपास के रिहायशी इलाकों तक यात्रियों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं. हर तरफ से बस एक ही आवाज़ आ रही है कि 'भैया घर जाना है, ट्रेन में जगह नहीं मिल रही…”
सूरत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लंबी-लंबी कतार
उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के हजारों प्रवासी मजदूर शुक्रवार रात से ही स्टेशन पर डेरा डाले हुए हैं. भीड़ इतनी अधिक है कि यात्रियों की कतारें स्टेशन परिसर से बाहर तक फैल गई हैं. बूढ़े, महिलाएं, छोटे बच्चे और युवा सब धूप और भूख-प्यास की परवाह किए बिना ट्रेन पकड़ने की उम्मीद में खड़े हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक कई लोग बीते 12 से 18 घंटे तक बिना खाना-पानी के लाइन में लगे हुए हैं. स्टेशन के बाहर हालात ऐसे हैं कि तिल रखने की भी जगह नहीं है. कई लोग प्लेटफॉर्म पर फर्श पर बैठे हैं, जबकि कुछ छांव की तलाश में आसपास के घरों और दुकानों के पास शरण लिए हुए हैं.
रेलवे प्रशासन का दावा है कि अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके उलट नज़र आ रही है. कई यात्री टिकट होने के बावजूद ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे हैं. यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए लोग रात से लाइनों में लगे हुए है लेकिन अब तक उन्हें ट्रेन नहीं मिली है.
12 घंटे से लाइन में खड़े हैं लोग

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







