
भूमिहीन परिवारों को छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार का तोहफा, मोदी के किसान निधि जितना मिलेगा पैसा
AajTak
बघेल ने कहा, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूरी न्याय योजना लॉन्च की जाएगी. इसके तहत ऐसे परिवारों को हर साल 6000 रुपये दिए जाएंगे, जिनके पास खेती की जमीन नहीं है और वे मनरेगा या कृषि मजदूरी से जुड़े हैं.
छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh gov) ने भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने बुधवार को ऐलान किया है कि उनकी सरकार भूमिहीन परिवारों को हर साल 6 हजार रुपए देगी. खास बात ये है कि अभी तक केंद्र की मोदी सरकार (Modi Gov) छोटे और मध्यम जोत वाले किसानों (Farmers) को हर साल 6 हजार रुपये दे रही है. ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना भूमिहीन परिवारों के लिए अहम मानी जा रही है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










