
भूकंप-बाढ़ और विश्व युद्ध? कोरोना काल ही नहीं दुनिया जूझ सकती है इन समस्याओं से!
AajTak
कोरोना काल में जान-माल की हुई क्षति ने कई लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी फर्क डाला है. कई लोग तो 2020 में कोरोना काल के आने के बाद से ही इसे दुनिया के अंत की शुरुआत की घोषणा के तौर पर देख रहे थे. अब अपनी भविष्यवाणियों से लोगों को हैरान कर चुके नास्त्रेदमस पर रिलीज होने जा रही एक नई डॉक्यूमेंट्री में उनकी कई भविष्यवाणियों पर बात की जाएगी.
कोरोना काल में जान-माल की हुई क्षति ने कई लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी फर्क डाला है. कई लोग तो 2020 में कोरोना काल के आने के बाद से ही इसे दुनिया के अंत की शुरुआत की घोषणा के तौर पर देख रहे थे. अब अपनी भविष्यवाणियों से लोगों को हैरान कर चुके नास्त्रेदमस पर रिलीज होने जा रही एक नई डॉक्यूमेंट्री में उनकी कई भविष्यवाणियों पर बात की जाएगी. फ्रांस के रहने वाले नॉस्त्रेदमस भले ही 1566 में इस दुनिया को अलविदा कह गए हों लेकिन उनकी भविष्यवाणियों पर आज भी कई लोग विश्वास करते हैं. इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा कि कैसे आने वाले दौर में प्राकृतिक आपदाओं में इजाफा होगा और दुनिया के हालात और भी खराब होंगे. इस डॉक्यूमेंट्री में ये भी कहा गया है कि कई लोगों का नरसंहार करने वाला लीडर भी जल्द ही दुनिया के सामने होगा. कुछ जियोलॉजिस्ट्स का मानना है कि अमेरिका के येलोस्टोन पार्क में ज्वालामुखी फटने से भारी तबाही मच सकती है. वही नास्त्रेदमस का भी इस मामले में यही कहना था. एक दशक तक नास्त्रेदमस पर रिसर्च करने वाले इंग्लैंड के बॉबी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि नास्त्रेदमस ने लिखा था कि 45 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर इस ज्वालामुखी का आना संभव होगा और येलोस्टोन पार्क में पिछले कुछ समय से 45 डिग्री तापमान आम हो गया है.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











