
भुवनेश्वर बने महीने के बेस्ट प्लेयर, इंग्लैंड सीरीज में की थी जोरदार वापसी
AajTak
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में सीमित ओवरों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में सीमित ओवरों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. भुवनेश्वर ने तीन वनडे में 4.65 की औसत से 6 विकेट निकाले, जबकि पांच टी20 में 6.38 की औसत से 4 विकेट चटकाए. उन्होंने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘लंबे और दर्दनाक ब्रेक के बाद भारत के लिए फिर खेलने की खुशी थी. मैंने इस दौरान अपनी फिटनेस और तकनीक पर काफी काम किया. भारत के लिए फिर विकेट लेकर अच्छा लग रहा है.’More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












