
भीषण गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, अप्रैल से जून तक हीटवेव को लेकर IMD का बड़ा अपडेट
AajTak
भारत में अप्रैल से जून के बीच सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है. उत्तर, पूर्व और मध्य भारत में 2 से 4 दिन अधिक लू के दिन रह सकते हैं. राज्यों को गर्मी से निपटने की तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं. बिजली की मांग 9-10% तक बढ़ सकती है.
भारत में इस साल अप्रैल से जून के बीच सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान औसत से अधिक रहेगा, जबकि पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रह सकता है. न्यूनतम तापमान भी अधिक रहने की संभावना है.IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि उत्तर, पूर्व, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की संभावना है .
किन राज्यों में अधिक लू पड़ने की संभावना? राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, और कर्नाटक व तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से अधिक लू के दिन रह सकते हैं. विशेष रूप से, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 से 11 दिन लू पड़ने की संभावना जताई गई है.
गर्मी से बचाव के लिए सरकार की तैयारियां तेजी से बढ़ती गर्मी को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को अस्पतालों में लू और गर्मी से संबंधित बीमारियों के इलाज की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
बिजली की मांग बढ़ने की संभावना विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस साल गर्मी के कारण बिजली की मांग में 9 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. पिछले साल, 30 मई को भारत की बिजली मांग 250 गीगावॉट तक पहुंच गई थी, जो अनुमान से 6.3% अधिक थी.
बारिश की संभावना और प्राकृतिक आपदाएं IMD के अनुसार, अप्रैल में सामान्य वर्षा (39.2 मिमी) होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. साथ ही, पश्चिमी घाट में केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भूस्खलन और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बाढ़ की संभावना भी जताई गई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










