
भीख मांगते नजर आए BJP के बड़े नेता, फोटो वायरल होने पर मच गया हड़कंप
AajTak
BJP leader Indrajit Sinha begging: इंद्रजीत सिन्हा एक समय भाजपा में स्वास्थ्य सेवा प्रकोष्ठ के संयोजक थे. उन्होंने मुसीबत और विपत्ति के समय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को राज्य के अस्पतालों में भर्ती कराने का काम किया था.
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक समय वजनदारी रखने वाले इंद्रजीत सिन्हा बीरभूम जिले के तारापीठ श्मशान घाट में भीख मांगते नजर आए. 'बुलेट दा' के नाम से मशहूर नेता की बीमार अवस्था में तस्वीर वायरल होते ही हड़कंप मच गया.
पार्टी के पुराने नेता की हालत देख राज्य के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार हरकत में आए. उन्होंने तुरंत बीरभूम के बीजेपी जिलाध्यक्ष को इंद्रजीत सिन्हा को अस्पताल में भर्ती करवाने को कहा. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी सिन्हा की सुध ली. इसके बाद 'बुलेट दा' को कोलकाता के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
इंद्रजीत सिन्हा एक समय बंगाल भाजपा में स्वास्थ्य सेवा प्रकोष्ठ के संयोजक थे. उन्होंने मुसीबत और विपत्ति के समय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को राज्य के लगभग सभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराने का काम किया था.
तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा की बात मानकर 'बुलेट दा' राजनीति में आए और स्वास्थ्य क्षेत्र में भाजपा की मौजूदगी बढ़ाने के लिए दिन-रात काम किया. अपने कार्यकाल के दौरान उनका नाम और शोहरत राजनीतिक गलियारों में तक फैल गई थी.
राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में कभी ताकतवर रहे नेता इंद्रजीत सिन्हा पिछले दो साल से लाइलाज कैंसर से पीड़ित हैं. पहले ट्यूमर का पता चला, फिर उन्हें पता चला कि वे कैंसर से पीड़ित हैं. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल तक नहीं मिल पाया. यहां तक कि उनके रहने और खाने के लिए भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है. हालत इतनी दयनीय है कि दो महीने तक उन्हें तारापीठ श्मशान घाट पर भोजन के लिए भीख मांगनी पड़ती है. भाजपा राज्य समिति के इस पूर्व आमंत्रित सदस्य को एक पेड़ के नीचे रात बितानी पड़ रही है. 40 साल के सिन्हा अविवाहित हैं और उनके माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है.
इंद्रजीत सिन्हा करीब दस साल पहले कांग्रेस छोड़कर भगवा खेमे में शामिल हो गए थे. उन्होंने पार्टी के लिए काम किया. भाजपा अब पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी है. लेकिन अब बीमारी के कारण सिन्हा पार्टी का काम करने में असमर्थ हो गए और घर-परिवार में कोई न होने पर उन्होंने तारापीठ जाकर भीख मांगना शुरू कर दिया था.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









