
भारी बारिश से मुसीबत में उत्तर बिहार, कोसी नदी उफनाई, दर्जनों गांव हुए जलमग्न
AajTak
उत्तर बिहार में बीते कई दिनों हो रही लगातार बारिश की वजह से कोसी इलाके में मुश्किलें बढ़ गई हैं. कोसी बराज से पानी छोड़े जाने के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और बाढ़ में लोगों को खाने-पीने की भी दिक्कत हो रही है. ग्रामीण सरकारी मदद नहीं मिलने से नाराज हैं और अपने घरों में कैद हो गए हैं.
उत्तर बिहार में पिछले 1 सप्ताह से लगातार हो रही बारिश और नेपाल के कोसी बराज से छोड़े गए पानी की वजह से एक बार फिर कोसी नदी उफान पर है. नेपाल के तराई इलाके में मूसलाधार बारिश की वजह से बराज से छोड़े गए 4 लाख क्यूसेक से भी ज्यादा पानी की वजह से सहरसा जिले के दर्जनों गांव पूरी तरीके से जलमग्न हो चुके हैं. लोगों को बाढ़ की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
नेपाल ने कोसी बराज से छोड़ा 4 लाख क्यूसेक पानी
इलाके में हो रही लगातार बारिश और फिर कोसी बराज से छोड़े गए पानी के कारण पिछले 24 घंटे में नवहटा प्रखंड के असई गांव के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों में जलस्तर काफी बढ़ गया है. इसकी वजह से गांव के गांव और घर के घर पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं.
आजतक की टीम को इस गांव में पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा क्योंकि सड़क मार्ग पर 5 से 6 फुट पानी भरा हुआ है. सड़क आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद हो चुका है. इस गांव के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं. लोगों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में अचानक से जल वृद्धि के कारण कोसी का पानी इनके घर में घुस चुका है और इनके पास खाने-पीने की भी दिक्कत हो गई है.
प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर लोग नाराज
बाढ़ को लेकर प्रशासन की उदासीनता के कारण भी लोगों के अंदर काफी नाराजगी देखने को मिली. असई गांव के स्थानीय व्यक्ति प्रशांत यादव ने बताया कि गांव के लोगों को आवागमन के लिए सरकारी नाव की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है जिसके कारण उन लोगों को निजी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. प्रशासन की तरफ से खाने-पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिसको लेकर भी लोगों ने अपनी मुश्किलें बताई.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






