
भारत-PAK तनाव के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द
AajTak
अहमदाबाद एयरपोर्ट से भुज, जामनगर और राजकोट के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा जांच बढ़ा दिए जाने के कारण जमीनी सुरक्षा और भी अधिक कड़ी कर दी गई है.
पाकिस्तान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत के हवाई हमले के बाद गुजरात में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. राज्य के डीजीपी विकास सहाय ने आदेश पर सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. सभी को तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों के निकट सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भुज, केशोद, कांडला और जामनगर हवाई अड्डों पर अगले आदेश तक के लिए परिचालन स्थगित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान... देर रात शहबाज शरीफ का संबोधन, बोले- खून की हर बूंद का बदला लेंगे
अहमदाबाद एयरपोर्ट से भुज, जामनगर और राजकोट के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा जांच बढ़ा दिए जाने के कारण जमीनी सुरक्षा और भी अधिक कड़ी कर दी गई है. केशोद हवाई अड्डे पर शटडाउन को 10 मई तक बढ़ा दिया है, जिससे इस क्षेत्र में आने-जाने वाली तीन साप्ताहिक उड़ानें रोक दी गई हैं, तथा रनवे को केवल नौसेना और वायुसेना के परिचालन के लिए खाली कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद राजस्थान अलर्ट पर, कई जिलों में स्कूल बंद, गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर सबसे ज्यादा सेंसेटिव
भुज और कांडला हवाई अड्डों ने भी अगले तीन दिनों के लिए शटडाउन की घोषणा की है. सबसे पहले भुज हवाई अड्डे को बंद किया गया, तथा इसके तुरंत बाद एहतियाती कदम के रूप में कांडला हवाई अड्डे को भी बंद कर दिया गया. एयर इंडिया ने एक्स पर घोषणा की कि वह 10 मई को शाम 5:29 बजे तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर रही है. एयरलाइन ने पैसेंजर्स को अपनी यात्रा रिशेड्यूल करने या टिकट के पैसे वापस करने का विकल्प दिया है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







