
'भारत से Chandrayaan-3 की टेक्नोलॉजी हासिल करना चाहता था अमेरिका', ISRO चीफ ने बताया
AajTak
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के चीफ एस सोमनाथ ने बताया है कि चंद्रयान-3 की सफलता से पहले अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की एक टीम को मिशन के बारे में बताया गया था. 4-5 लोगों की एक टीम मिशन को देखने के लिए भारत आई थी. इसके बाद उस टीम ने हमारी स्पेस टेक्नोलॉजी हासिल करने की इच्छा जाहिर की थी.
स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब अमेरिका तक भारत से टेक्नोलॉजी शेयर करने की मांग करने लगा है. ये जानकारी किसी और नहीं बल्कि खुद इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के चीफ एस सोमनाथ ने दी है. ISRO चीफ ने बताया है कि जब चंद्रयान-3 मिशन के लिए स्पेसक्राफ्ट डेवलप किया जा रहा था, तब अमेरिका के एक्सपर्ट्स ने सुझाव दिया था कि इस टेक्नोलॉजी के बारे में भारत को अमेरिका के साथ जानकारी शेयर करनी चाहिए.
सोमनाथ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 92वीं जयंती के उपलक्ष्य में अब्दुल कलाम फाउंडेशन के कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि समय अब बदल चुका है. भारत सबसे बेहतर रॉकेट और दूसरे उपकरण बनाने में सक्षम है. यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेस फील्ड को निजी प्लेयर्स (निजी बिजनेस) के लिए खोल दिया है.
चंद्रयान-3 देखने आई थी NASA-JPL की टीम
उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश बहुत शक्तिशाली है. हमारे ज्ञान और बुद्धिमत्ता का स्तर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ स्तर का है. ISRO प्रमुख ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए जब हमने अंतरिक्ष यान को डिजाइन और विकसित किया, तो हमने NASA-JPL की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया. बता दें कि NASA-JPL ने अमेरिका के सबसे कठिन मिशन को अंजाम दिया है, जिसने कई बड़े-बड़े रॉकेट डिजाइन किए हैं.
मिशन के बारे में टीम ने कहा था- सब बढ़िया होगा
एस सोमनाथ ने कहा कि NASA-JPL से करीब 5 से 6 लोग चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग (23 अगस्त) से पहले ISRO मुख्यालय आए थे. हमारी टीम ने उन्हें चंद्रयान-3 के बारे में समझाया. टीम ने उन्हें बताया कि इस मिशन को कैसे डिजाइन किया गया और हमारे इंजीनियरों ने इसे कैसे बनाया. हमने उन्हें यह भी बताया कि हम चंद्रमा की सतह पर कैसे उतरेंगे. सारी बातें सुनने के बाद उन्होंने बस 'नो कमेंट' कहा. NASA-JPL की टीम ने कहा कि सब कुछ बढ़िया होने वाला है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







