
भारत से संयम की अपील, लेकिन रूस-यूक्रेन पर कड़ा रुख... EU की 'पाखंड नीति' पर भड़के एक्सपर्ट्स, दिखाया आईना
AajTak
इस बयान के बाद कई लोगों ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के दो साल पहले दिया गए बयान को याद किया जिसमें उन्होंने यूरोप के पाखंड को दुनिया के सामने रखा था. जयशंकर ने कहा था,
रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन को को हथियार देकर उसकी मदद कर रहे यूरोपीय संघ ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील की है जिसकी वजह से ईयू की जबरदस्त आलोचना हो रही है. यूरोपीय संघ की उपाध्यक्ष और संघ की विदेश मामलों की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार से फोन पर बातचीत की और कहा कि “तनाव बढ़ाने से किसी को फायदा नहीं होगा.”
काजा कल्लास ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को समर्थन देने की बात को नजरअंदाज कर दिया, जिससे भारत दशकों से पीड़ित रहा है. सोशल मीडिया और विदेश नीति विशेषज्ञों ने काया की इस ‘समदूरी नीति’ को पाखंडपूर्ण और पक्षपाती करार दिया.
ईयू के पाखंड की खुली पोल
हालांकि, विदेश नीति विशेषज्ञों और सोशल मीडिया के एक वर्ग ने कल्लास के दोहरे मापदंडों को तुरंत उजागर किया और उनके यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से संबंधित पुराने पोस्ट को खोज निकाला, जिसमें उन्होंने खुलेआम कहा था कि "रक्षा उकसावा नहीं है" और "आक्रांता को रोका जाना चाहिए." उन्होंने लिखा था, "यदि आप आक्रांता को नहीं रोकते, तो वह कभी नहीं रुकेगा."
यह भी पढ़ें: 'हमारे पास 250 ग्राम तक का एटम बम है...', पाकिस्तान ने किया था ऐसा दावा कि बन गया मजाक, जानिए पूरा मामला!

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










