
भारत से रिश्ते तोड़ना सबसे बड़ी भूल, अब अमेरिका अलोन... पूर्व अमेरिकी सचिव ने ट्रंप पॉलिसी पर ये क्यों कहा?
AajTak
अमेरिका की पूर्व वाणिज्य सचिव जीना रेमोंडो ने डोनाल्ड ट्रंप की विदेश और व्यापार नीति पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ बड़ी गलती कर रहा है और ‘अमेरिका फर्स्ट’ की जगह ‘अमेरिका अलाेन’ बनता जा रहा है. रेमोंडो के मुताबिक ट्रंप प्रशासन की नीतियां अमेरिका को उसके अहम सहयोगियों से अलग-थलग कर रही हैं, जिससे उसकी वैश्विक ताकत कमजोर पड़ रही है.
अमेरिका की पूर्व वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने डोनाल्ड ट्रंप की विदेश और व्यापार नीति पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत के साथ बड़ी गलती कर रहा है और अमेरिका अपने सबसे अहम सहयोगियों से दूरी बना रहा है. रायमोंडो ने कहा कि ट्रंप की अमेरिका अलोन (America Alone) नीति, अमेरिका को दुनिया से अलग-थलग कर रही है और इसका सबसे बड़ा नुकसान उसके अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को हो रहा है.
हम भारत के साथ बड़ी गलती कर रहे हैं-रायमोंडो
हार्वर्ड केनेडी स्कूल में पूर्व अमेरिकी वित्त मंत्री लॉरेंस समर्स के साथ बातचीत में रायमोंडो ने कहा कि हम भारत के साथ बड़ी गलती कर रहे हैं. ट्रंप प्रशासन ने हमारे सभी सहयोगियों को नाराज कर दिया है. ‘अमेरिका फर्स्ट’ एक बात है, लेकिन ‘अमेरिका अलोन’ बहुत खतरनाक नीति है. उन्होंने कहा कि अमेरिका का मौजूदा रवैया उसकी आर्थिक और रणनीतिक साझेदारियों को कमजोर कर रहा है.
अगर मैं इस प्रशासन की गलतियों की एक लिस्ट बनाऊं तो उसमें सबसे ऊपर होगा, सभी सहयोगियों को नाराज करना. एक ऐसा अमेरिका जो यूरोप, जापान या दूसरे साझेदारों के साथ अच्छा दोस्त या साथी नहीं है, वो कमजोर अमेरिका है.
'हमें साझेदारी चाहिए, अलगाव नहीं'
रायमोंडो ने अमेरिकी विदेश नीति में बदलाव की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि अगर हमें दुनिया में प्रभावशाली रहना है तो मजबूत रिश्ते जरूरी हैं. यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ अच्छे संबंध बनाए बिना हम प्रभावी नहीं हो सकते. मैं चाहती हूं कि हमारे यूरोप के साथ और भी मजबूत कारोबारी रिश्ते हों. लेकिन हम भारत के साथ बड़ी गलती कर रहे हैं.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








