
'भारत से बहुत उम्मीद करना बेकार', पूर्व ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने की ऐसी टिप्पणी
AajTak
सोमवार को दो दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का वहां जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज को भारत आने का भी न्यौता दिया. इसी बीच पूर्व ऑस्ट्रलियाई राजदूत जॉन मैक्कार्थी का एक ओपिनियन लेख चर्चा में है. इसमें उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया को भारत से ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व राजदूत का एक ओपनियन पीस चर्चा में है. पूर्व राजदूत ने आगाह करते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलिया को भारत से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें नहीं करनी चाहिए वरना चीन और इंडोनेशिया की तरह बाद में निराशा हाथ लगेगी.
अंग्रेजी वेबसाइट 'फाइनेंशियल रिव्यू' में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई राजदूत जॉन मैक्कार्थी ने लिखा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हमारे अंतरराष्ट्रीय संबंधों में काफी तेजी आई. ऑस्ट्रेलिया ने उत्साह में आकर बड़े देशों के साथ संबंध जोड़ने की कोशिश की लेकिन बाद में निराशा हुई.
उन्होंने लिखा, भारत और इंडोनेशिया जैसे देशों के साथ ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. 60 से 80 के दशक के बीच आर्थिक दृष्टिकोण से हमारे लिए जापान फोकस में था. फिर जापान की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई. हमने जापान जाना बंद कर दिया. फिर हाल के वर्षों में बदलते सुरक्षा परिवेश के कारण फिर से जापान से रिश्तों में गर्मजोशी आई है.
सतर्क रहने की जरूरतः मैक्कार्थी
मैक्कार्थी ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री पॉल कीटिंग ने इंडोनेशिया से हाथ मिलाया. इसके बाद इंडोनेशिया ने पूर्वी तिमोर पर हमला कर कब्जा कर लिया. इसके बाद रिश्ते सामान्य होने में वर्षों लग गए. हम यह भी जानते हैं कि चीन के साथ बेहतर संबंध बनाने से क्या हुआ. इन सभी चीजों को देखते हुए हम भारत से क्या उम्मीद कर रहे हैं, इस बारे में हमें सतर्क रहना चाहिए.
उन्होंने लिखा है, "यह सच है कि पिछले दो दशकों में भारत का कद ऊंचा हुआ है और ऑस्ट्रेलिया ने इसे अहमियत दी है. लगभग 1.4 अरब आबादी के साथ भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है. लोगों की खरीदने की क्षमता की बात करें तो भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था है. यह संभव है कि जल्द ही भारत हर लिहाज से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाए. भारत में हमारे चार ऑफिस हैं. ऑस्ट्रेलिया आने वाले प्रवासियों में सबसे ज्यादा भारतीय होते हैं. भारत हमारे लिए चौथा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन है. दोनों देशों के बीच शिक्षा सहयोग बढ़ रहा है. सब अच्छा है."

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











