
'भारत से पहले अफगानिस्तान से निपटने की जरूरत...', पाकिस्तानी विपक्षी नेता मौलाना फजलुर रहमान का बयान
AajTak
पाकिस्तानी नेता मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि कश्मीर का मसला है लेकिन कश्मीर के मसले से पहले हमें अफगानिस्तान के हवाले से सोचना होगा. कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ अपने रिश्ते बेहतर क्यों नहीं बनाए? फौज को मेरा ये पैगाम है कि इकरार कर लें, मौजूदा सूरत-ए-हाल में आप की पीठ पर मजबूत सियासी ताकत नहीं है.
कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के संबंधों में जारी तनातनी के बीच जमीयत उलेमा इस्लाम पार्टी के नेता मौलाना फजलुर रहमान ने कश्मीर से लेकर अफगानिस्तान पर बड़ा बयान दिया है.
भारत विरोधी नेता फजलुर रहमान ने इस्लामाबाद में अपने भाषण के दौरान कहा कि हम कश्मीर की बात करते हैं. लेकिन हमें कश्मीर के मसले से पहले अफगानिस्तान के हवाले से सोचना होगा. हमें सोचना होगा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ अपने रिश्ते बेहतर क्यों नहीं बनाए? ये बात याद रखें कि अफगानिस्तान में जाहिर शाह से लेकर अशरफ गनी तक जितनी भी सरकारें आईं, सभी प्रो-इंडियन सरकारें थीं.
रहमान ने कहा कि एक अमारत-ए-इस्लामी की हुकूमत है जिसे हम सियासी कामयाबी के साथ प्रो-पाकिस्तानी बनाने में कामयाब हो सकते थे. अगर हम सियासत जानते तो आज अफगानिस्तान को प्रो-पाकिस्तान अफगानिस्तान होना चाहिए था. लेकिन हम इन्हें भी धकेल रहे हैं. हम अपने मामलातों को सुलझाने के बजाए और उलझाते जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर दोनों तरफ माल से लदी हुई गाड़ियों की लंबी कतारें हैं और अवाम का माल बर्बाद हो रहा है. ये गलत पॉलिसियां तब तक बनती रहेंगी जब तक फौजी सोच के साथ सियासी और इकोनॉमिक सोच शामिल नहीं होगी. इंडोनेशिया, मलेशिया, अफगानिस्तान, ईरान, बांग्लादेश और चीन की अर्थव्यवस्था ऊपर जा रही है. लेकिन इन सब मुल्कों के बीच में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था डाउन हो रही है.
मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि कश्मीर का मसला है लेकिन कश्मीर के मसले से पहले हमें अफगानिस्तान के हवाले से सोचना होगा. कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ अपने रिश्ते बेहतर क्यों नहीं बनाए? फौज को मेरा ये पैगाम है कि इकरार कर लें, मौजूदा सूरत-ए-हाल में आप की पीठ पर मजबूत सियासी ताकत नहीं है. आज कश्मीर के मसले पर भारत की धमकियों के बाद पूरी कौम एक साथ है लेकिन अफगानिस्तान के मसले पर हम एक नहीं होते क्योंकि दोनों की ज़मीनी सूरत-ए-हाल मुख्तलिफ है. प्रोपेगैंडा से कुछ नहीं होगा. हमें अपनी सियासत और इकोनॉमी को रिवाइव करना होगा.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








