
भारत विरोधी बयान पड़ा भारी, ब्रिटिश गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को छोड़नी पड़ी कुर्सी, कहा- गलती हो गई
AajTak
भारतीयों को नीचा दिखाने वाली ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने लिज ट्रस की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि मैंने गलती की है, इसे स्वीकार करते हुए रिजाइन देती हूं. मुक्त व्यापार पर बात करते हुए ब्रेवरमैन ने भारतीयों को लेकर टिप्पणी की थी.
ब्रिटेन में राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल के बीच गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने इस्तीफा दे दिया है. सुएला ने ये कहते हुए अपना इस्तीफा दिया है कि उन्होंने सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है. प्रधानमंत्री लिज ट्रस की कैबिनेट से बीते एक सप्ताह में दूसरे मंत्री ने इस्तीफा दिया है. इससे पहले लिज ट्रस ने वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था. 42 वर्षीय सुएला ब्रेवरमैन ने अपना इस्तीफा ट्वीट भी किया है.
ब्रेवरमैन ने अपने पत्र में 'विश्वसनीय संसदीय सहयोगी' को भेजे गए ईमेल को नियमों का उल्लंघन बताया है. उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान एक लिखित मंत्रिस्तरीय बयान का मसौदा उन्होंने प्रकाशन के लिए भेजा था. ब्रेवरमैन ने पीएम ट्रस को लिखा कि इसमें से बहुत कुछ सांसदों को बताया गया था, लेकिन फिर भी मेरे लिए जाना सही है.
सुएला ने इस्तीफे में कहा कि उन्होंने अपनी गलती का एहसास होते ही आधिकारिक चैनलों पर मामले की सूचना दी. उन्होंने लिखा कि मैंने गलती की है. मैं जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं और इस्तीफा देती हूं. ब्रेवरमैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रस देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. इसीलिए उन्होंने टैक्स कटौती का फैसला वापस लिया था. ब्रेवरमैन ने कहा कि उन्हें सरकार के निर्देश पर संदेह था.
उन्होंने कहा कि हमने न केवल अपने वोटर्स से किए गए प्रमुख वादों को तोड़ा है बल्कि घोषणापत्र के वादों को पूरा करने के लिए इस सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में मुझे गंभीर चिंता है, जिनमें प्रवासियों की संख्या कम करना और अवैध प्रवास को रोकना. इस महीने की शुरुआत में ही सुएला ब्रेवरमैन ने कहा था कि भारत के साथ एक व्यापार समझौते से यूनाइटेड किंगडम में प्रवासियों की संख्या में वृद्धि होगी. उनकी टिप्पणी उस समय आई थी, जबकि भारत और ब्रिटेन एक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे थे.
गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने क्या कहा था?
भारतीय मूल की ब्रिटिश गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करते हुए कहा था कि इससे ब्रिटेन में भारतीय प्रवासियों की भीड़ बढ़ जाएगी. उन्होंने कहा था कि कई भारतीय प्रवासी वीजा की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी ब्रिटेन में ही रहते हैं. उन्होंने कहा था कि ब्रिटिश लोगों ने ब्रेग्जिट से हटने के लिए इसलिए वोट नहीं दिया था कि भारतीयों के लिए ब्रिटेन की सीमा इस तरह से खोल दिया जाए. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ब्रिटिश साम्राज्य पर गर्व है और वह उसकी संतान हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









