
भारत में TESLA जैसी ड्राइवरलेस कारें! अमेज़न की 3 साल पुरानी वेब सीरीज़ 'गिल्टी माइंड्स' ने क्या दिखाया
AajTak
Tesla Model Y: तकरीबन 3 साल पहले अमेज़न के एक वेब सीरीज़ 'गिल्टी माइंड्स' में ड्राइवरलेस कार से होने वाले सड़क हादसे और मामले से जुड़े विवाद को बारीकी से दिखाया था. ऐसे में फुल सेल्फ-ड्राइविंग कैपेबिलिटी के साथ आने वाली टेस्ला कार और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
Tesla India Entry: सालों के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार एलन मस्क के नेतृत्व वाली इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने आज भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से प्रवेश का ऐला कर दिया है. आज 15 जुलाई 2025 को कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 'Tesla Model Y' को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया है. फुल सेल्फ-ड्राइविंग कैपेबिलिटी के साथ आने वाली ये मॉर्डन कार जहां देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं इसका ड्राइवरलेस फीचर लोगों के जेहन में सवाल भी खड़ा कर रहा है.
टेस्ला अपनी इस कार को दो अलग-अलग वेरिएंट रियल व्हील ड्राइव और लांग रेंज के साथ पेश किया है. साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर इस कार के साथ फुल सेल्फ-ड्राइविंग कैपेबिलिटी (Seld Driving) को अनलॉक करने की भी सुविधा दी जा रही है. इसके लिए ग्राहक को कार की कीमत के अलावा अलग से 6 लाख रुपये देने होंगे, जैसा कि वेबसाइट पर दिखाया गया है. फुल सेल्फ-ड्राइविंग कैपेबिलिटी का अर्थ एक ड्राइवरलेस कार, यानी इस कार को बिना ड्राइवर के भी चलाने की सुविधा मिलेगी.
ऐसे में सड़क पर एक ड्राइवरलेस कार की मौजूदगी और दूसरे लोगों की सुरक्षा किस तरह से सुनिश्चित की जा सकेगी. इसी मुद्दे पर अमेजन प्राइम ने तकरीबन 3 साल पहले एक वेब-सीरीज 'गिल्टी माइंड्स' रिलीज की थी. जिसमें एक ड्राइवरलेस कार और रेगुलर टैक्सी में एक्सीडेंट होता है. ये मामला कोर्ट में पहुंचता है और दोनों पक्षों की तरफ से तमाम दलील दी जाती है कि, आखिर दोषी कौन है? क्या एक्सीडेंट ड्राइवरलेस कार की वजह से हुआ या फिर उससे भिड़ने वाले टैक्सी चालक की लापरवाही थी.
वेब सीरीज की इस घटना में, प्रिया नामक की एक लड़की को ले जा रही EHNO कंपनी की ड्राइवरलेस कार अचानक एक आदमी के सामने आने से रुक जाती है. अगले ही पल, पीछे से एक तेज़ रफ़्तार कार आती है और रुकी हुई EHNO से टकरा जाती है, जिससे आगे वाला आदमी भी घायल हो जाता है. इस दुर्घटना में उस आदमी के दोनों पैर कट जाते हैं और पीछे से आ रही टैक्सी का ड्राइवर भी मर जाता है.
इस कहानी के फ्लैशबैक में कहानी के मुख्य पात्र यानी ड्राइवरलेस कार के शुरुआत की जड़ छिपी है. दरअसल, EHNO के मालिक, जिन्होंने एक दुर्घटना में अपने बेटे को खो दिया था और वर्षों के रिसर्च एंड डेवलपमेंट के बाद ड्राइवरलेस कार बनाई थी. इस हादसे के बाद अपने मामले पर बहस करने के लिए लोकप्रिय कानूनी फिल्म खन्ना एंड खन्ना एसोसिएट्स से संपर्क करते हैं और कानूनी लड़ाई शुरू होती है.
मामले की कार्यवाही के दौरान, अभियोजक पक्ष ने EHNO कार पर टक्कर मारकर भागने का आरोप लगाया. प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि, दुर्घटना के बाद कार पीछे मुड़ी और "क्राइम स्पॉट से भागने" का प्रयास किया. वो इस बात की तरफ संकेत देना चाहते हैं कि, कैसे एआई-प्रोग्राम्ड मशीनें भी जिम्मेदारी से बचते हुए भाग रही थीं, बिल्कुल अपने निर्माताओं की तरह.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











