Budh Nakshatra Parivartan 2026: 7 जनवरी को बुध करेंगे शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा आर्थिक लाभ
AajTak
Budh Nakshatra Parivartan 2026: 7 जनवरी को होने जा रहा बुध का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही विशेष माना जा रहा है. इस दौरान करियर में तरक्की, आर्थिक स्थिति में सुधार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता प्रवेश करेगी. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके जीवन में बुध के नक्षत्र परिवर्तन से अच्छे दिन आने वाले हैं.
Budh Nakshatra Parivartan 2026: जनवरी 2026 की शुरुआत में बुध ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. 7 जनवरी 2026 को बुध शुक्र के नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार, बुध बुद्धि, व्यापार, संवाद और करियर से जुड़े फल देते हैं. ऐसे में उनका नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. इस गोचर के दौरान कुछ लोगों को करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे, वहीं आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह बदलाव शुभ साबित हो सकता है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभ के रास्ते खोल सकता है. इस समय आप अपने विरोधियों से आगे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर पाएंगे. नौकरी और व्यापार में मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. कुछ लोगों को आमदनी बढ़ाने के नए मौके भी मिल सकते हैं. सेहत को लेकर स्थिति संतोषजनक रहेगी. मानसिक तनाव कम होगा. पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा. कुछ जातक इस दौरान अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा का प्लान भी बना सकते हैं.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वे अब पूरे होने लगेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. आपसी समझ बेहतर होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पहले दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है. पढ़ाई और शिक्षा से जुड़े मामलों में भी धनु राशि के जातकों को सफलता मिल सकती है.
मीन राशि

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









