
Post Office की गजब स्कीम... रोजाना बचाएं सिर्फ 400 रुपये, फिर मिलेंगे ₹20 लाख
AajTak
Post Office द्वारा तमाम सेविंग स्कीम्स संचालित की जा रही हैं, जो न सिर्फ रिस्क फ्री हैं, बल्कि इनमें निवेश पर सरकार की ओर से ब्याज भी जोरदार ऑफर किया जा रहा है.
क्या आप निवेश (Investment) की योजना बना रहे हैं और चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही इस पर जोरदार रिटर्न (Return) भी मिले. तो फिर पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स (PO Small Saving Schemes) आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकती हैं. सरकार भारतीय डाक के माध्यम से हर उम्र के लिए बचत योजनाएं (Govt Schemes) संचालित कर रही है, जिसमें किए गए हर छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी भी खुद सरकार ही देती है. ऐसी ही स्कीम है पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit), जिसमें रोजाना सिर्फ 400 रुपये बचाकर आप 20 लाख रुपये का मोटा फंड जमा कर सकते हैं. आइए समझते हैं फुल कैलकुलेशन...
यहां मिल रहा धांसू ब्याज पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स (Post Office Saving Schemes) की ब्याज दरों में हर तीन महीने में बदलाव किया जाता है. अगर बात करें, PO Recuring Deposit Scheme Interest Rate के बारे में, तो 5 साल के निवेश पर सरकार की ओर से इस योजना पर 6.70 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. इसमें महज 100 रुपये के शुरुआती निवेश से खाता खुलवाया जा सकता है. आपके द्वारा इस सरकारी योजना में किया गया नियमित छोटा-छोटा निवेश बड़ा फंड जुटाने में मददगार साबित हो सकता है.
5 साल का मैच्योरिटी पीरियड इस सरकारी स्कीम में कोई भी अपना खाता खुलवा सकता है. खास बात ये है कि 10 साल के नाबालिग का भी खाता खोला जा सकता है. हालांकि, उसे अपने पैरेंट के सहयोग से अकाउंट ओपन कराना होगा और जब वो 18 साल का हो जाएगा, तो नए KYC और फ्रेश ओपेनिंग फॉर्म के साथ अपडेट करके खुद ऑपरेट कर सकेगा. PO RD Scheme में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है, लेकिन निवेशक चाहे तो फिर इसे पांच साल के लिए आगे भी बढ़ा सकता है.
इसके साथ ही अन्य बेनेफिट की बात करें, तो अगर कोई निवेशक इस स्कीम को मैच्योरिटी से पहले ही किसी कारण क्लोज कराना चाहता है, तो फिर ये सुविधा भी मिलती है. निवेशक चाहे तो 3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर का ऑप्शन चुन सकता है. वहीं अकाउंट होल्डर्स की किसी कारणवश मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी इसे क्लेम कर सकता है और चाहे तो इसे आगे जारी भी रख सकता है.
Loan की सुविधा भी देती है सरकारसरकारी योजनाएं न सिर्फ शानदार रिटर्न के लिहाज से पॉपुलर हैं, बल्कि इनमें और भी कई बेनेफिट्स दिए जाते हैं. जैसे कि पोस्ट ऑफिस की इस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेशक को Loan की सुविधा दी जाती है. इसके तहत एक साल तक अकाउंट चालू रखने के बाद जमा राशि का 50 फीसदी तक लोन के रूप में लिया जा सकता है, जिसपर 2% की दर से ब्याज लागू होता है. Post Office RD Scheme में खाता आप अपने किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर ओपन करा सकते हैं.
400 रुपये से 20 लाख जुटाने का गणित अब बताते हैं कि इस सरकारी योजना में महज 400 रुपये के नियमित निवेश के जरिए आप 20 लाख रुपये का फंड जमा कर सकते हैं. तो इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. दरअसल, Post Office RD Calculator से गणना करें, तो अगर इसमें कोई निवेशक हर रोज 400 रुपये बचाता है, तो फिर महीने के 12000 रुपये हो जाएंगे और इस रकम को पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में डालता है, तो फिर पांच साल के मैच्योरिटी पीरियड के बाद उसका फंड 8,56,388 रुपये होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









