
ना IIT, ना बार-बार जॉब चेंज, दो साल में ऐसे 12 लाख से 24 लाख तक पहुंचा पैकेज
AajTak
एक टियर-3 कॉलेज से पढ़े युवा सॉफ्टवेयर डेवलपर ने बिना IIT डिग्री और बार-बार नौकरी बदले सिर्फ दो साल में अपनी सैलरी 12 लाख रुपये सालाना से बढ़ाकर 24 लाख रुपये सालाना कर ली. रेडिट पर शेयर की गई यह पोस्ट सोशल मीडिया पर युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.
आज के समय में अच्छी सैलरी पाना कई युवाओं का सपना होता है, लेकिन कुछ लोग मेहनत और सही रणनीति से कम समय में बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवा सॉफ्टवेयर डेवलपर ने अपनी मेहनत से सिर्फ दो साल में अपनी सैलरी दोगुनी कर ली. एक युवा सॉफ्टवेयर डेवलपर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसने दो साल में अपनी सैलरी 12 लाख रुपये सालाना से बढ़ाकर 24 लाख रुपये सालाना कर ली. खास बात यह है कि वह न तो किसी IIT से पढ़ा है और न ही उसने बार-बार नौकरी बदली. रेडिट पर लिखे अपने पोस्ट में उसने बताया कि वह टियर-3 कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था.
25 हजार रुपये से शुरू की जॉब कॉलेज के तीसरे साल में ही उसने एक स्टार्टअप में सॉफ्टवेयर डेवलपर इंटर्न के रूप में काम शुरू किया, जहां उसे 25 हजार रुपये महीने मिलते थे. कुछ महीनों बाद उसकी सैलरी बढ़ा दी गई. लास्ट ईयर में उसे एक दूसरे स्टार्टअप में 45 हजार रुपये महीने की इंटर्नशिप मिली. छह महीने बाद उसी कंपनी ने उसे 12 लाख रुपये सालाना की फुल-टाइम नौकरी दे दी. इसके बाद एक साल के भीतर उसकी सैलरी बढ़कर 18 लाख रुपये सालाना हो गई और अगले मूल्यांकन के बाद यह 24 लाख रुपये सालाना तक पहुंच गई. उसने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान उसने सिर्फ एक बार कंपनी बदली और फिर उसी कंपनी में काम करता रहा.
फाउंडर्स को सीधे भेजता था मैसेज सॉफ्टवेयर डेवलपर ने यह भी बताया कि उसे इंटर्नशिप कैसे मिली. इसके लिए वह लिंक्डइन पर नए और शुरुआती स्टेज के स्टार्टअप के फाउंडर्स को सीधे मैसेज भेजता था, खासकर उन स्टार्टअप्स को जिन्होंने हाल ही में फंडिंग हासिल की थी. वह स्टार्टअप से जुड़ी खबरें देखता रहता था. इसके बाद वह अपना रिज्यूमे और जिस नौकरी की तलाश थी, उसकी थोड़ी जानकारी भेजकर लोगों से संपर्क करता था. इतनी जल्दी सफलता मिलने के बाद भी उसने कहा कि अब उसे अपने काम में पूरा मन नहीं लग रहा है, इसलिए वह आगे सही रास्ते पर बने रहने के लिए सलाह मांग रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी खूब तारीफ की और कई छात्रों ने इसे बहुत प्रेरणादायक बताया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









