
बेघर अमेरिकी कपल को खाना खिलाता भारतीय शख्स, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल
AajTak
न्यूयॉर्क को अक्सर अमीरी और परफेक्ट जिंदगी का प्रतीक माना जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इस शहर की दूसरी सच्चाईा तस्वीर दिखाता है. वीडियो में एक भारतीय युवक न्यूयॉर्क की सड़कों पर रह रहे बेघर अमेरिकी कपल को पानी और खाना देता नजर आता है.
दुनिया भर में न्यूयॉर्क को अमीरों के शहर के तौर पर जाना जाता है. कहा जाता है कि यहां सब कुछ परफेक्ट है-चमकती इमारतें, लग्जरी लाइफ और तेज रफ्तार जिंदगी, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस चमक-दमक के पीछे की वो सच्चाई दिखा रहा है, जिसे अक्सर लोग देखना नहीं चाहते.
न्यूयॉर्क की सड़कों पर रह रहे बेघर लोगों की हकीकत को सामने लाते इस वीडियो ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है. वीडियो में एक भारतीय युवक सड़क पर बैठे एक बेघर अमेरिकी कपल की मदद करता दिख रहा है. वह न सिर्फ उन्हें पीने का पानी देता है, बल्कि उनके लिए खाना भी लेकर आता है. इस पूरे पल को युवक ने कैमरे में कैद कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर नोआ ने वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा, उसने लोगों के दिल को छू लिया। उन्होंने लिखा-मैं ये देखकर रो पड़ा. बिना पानी इंसान कितने दिन जिंदा रह सकता है? न्यू ईयर के दिन इस कपल से मुलाकात हुई और ये देखकर दिल टूट गया कि इनके पास पानी तक नहीं था. पहले इन्हें पानी दिया, फिर खाना लेकर आया। मदद कर पाया, खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि नोआ सड़क किनारे बैठे उस बेघर कपल के पास पहुंचते हैं. दोनों मुस्कुराते हुए उनका स्वागत करते हैं. सबसे पहले नोआ उन्हें पानी की बोतलें देते हैं और पूछते हैं कि क्या उन्हें और किसी चीज की ज़रूरत है. इस पर बुज़ुर्ग शख्स बेहद संकोच के साथ जवाब देता है कि अगर कुछ सस्ता मिल जाए… जैसे मैकडॉनल्ड्स.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









