
Viral: चीता के साथ रेस लगाता दिखा यूट्यूबर आईशोस्पीड, लोग बोले-'चीता से हारना कैसा लगा'
AajTak
फेमस यूट्यूबर आईशोस्पीड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चीते के साथ दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में चीता तेजी से दौड़ता है और आईशोस्पीड उससे पीछे रह जाते हैं. वीडियो की शुरुआत में उनके शरीर पर खरोंच भी दिखाई देती है.
फेमस यूट्यूबर आईशोस्पीड एक बार फिर अपने अनोखे वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक चीते के साथ दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेस शुरू होने से पहले आईशोस्पीड चीते के साथ खड़े होते हैं. जैसे ही गिनती खत्म होती है, दोनों दौड़ना शुरू कर देते हैं. चीता बहुत तेज दौड़ता है और आईशोस्पीड उससे पीछे रह जाते हैं.
'इंसान चीते की रफ्तार का मुकाबला नहीं कर सकता' आईशोस्पीड नाम से चैनल चलाना वाले डैरेन वाटकिंस जूनियर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'मैंने चीते के साथ रेस लगाई' लिखकर शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में उनके शरीर पर खरोंच और थोड़ा खून भी दिखाई देता है, जिससे लगता है कि चीते ने उन्हें हल्का सा खरोंच दिया था. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है. कई लोगों ने कहा कि इंसान चीते की रफ्तार का मुकाबला नहीं कर सकता. कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि चीते ने उन्हें खरोंचा हो, जबकि कुछ ने मजाक में कहा कि चीते से हारना कैसा लगा होगा.
करीब 3.2 करोड़ बार देखा गया वीडियो यह वीडियो 3 जनवरी 2025 को पोस्ट किया गया था और अब तक इसे करीब 3.2 करोड़ बार देखा जा चुका है और 23 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके है. 1percent_men नाम के यूजर ने लिखा- चीता दौड़ा नहीं, बस चलता रहा. viphair_ashanti नाम के यूजर ने लिखा- अगर चीते ने शुरुआत में धोखा न दिया होता तो तुम जीत जाते. खरोंच जानबूझकर लगाई गई थी. kingjvisual नाम के यूजर ने लिखा- उस चीते ने तो कोशिश भी नहीं की. दूसरी बात, कौन देखना चाहेगा कि मैं एक ऐसा वर्शन एडिट करूं जिसमें चीता अपना निशाना बदल दे? kay_ohyeah_ चीता आराम से जॉगिंग कर रहा था यार, ये तो बिल्कुल अविश्वसनीय है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









