
'भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स, किसी को भी इसकी जांच की इजाजत नहीं', राहुल गांधी ने फिर उठाए सवाल
AajTak
कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर ईवीएम पर संदेह जताते हुए इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एलॉन मस्क के एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए राहुल ने कहा कि भारत में ईवीएम एक "ब्लैक बॉक्स" है, और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है.
लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का मुद्दा जमकर उठाया, लेकिन जैसे ही चुनाव के नतीजे घोषित हुए तो यह मुद्दा गायब सा हो गया. हालांकि बीच-बीच में नेताओं ने इस पर सवाल जरूर उठाए. जो मुद्दा अचानक गायब सा हो गया था वो फिर से सुर्खियों में आता दिख रहा है. अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईवीएम को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.
राहुल गांधी ने दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलॉन मस्क की एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए एक अखबार का हवाला देकर कहा, 'भारत में ईवीएम एक "ब्लैक बॉक्स" है, और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है. हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएँ जताई जा रही हैं. जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है, तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है.'
मुंबई की घटना का किया जिक्र राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में मुंबई की घटना का जिक्र किया है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने ईवीएम को लेकर शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविन्द्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है. मंगेश पांडिलकर पर आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव सेंटर के अंदर पाबंदी होने के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था.
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: कन्हैया कुमार सहित इन चार उम्मीदवारों की हार समान अंतर से नहीं हुई, ईवीएम से जुड़ा ये दावा फर्जी है
इसके अलावा पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.इस मामले में पुलिस को नॉर्थ पश्चिम सीट से लड़ने वाले कई उम्मीदवारों व चुनावी आयोग की तरफ से शिकायतें मिली थी,जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है. नॉर्थ पश्चिम सीट से रविन्द्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद महज 48 वोटों से चुनाव जीते थे..जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था.
आपको बता दें कि मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के उम्मीदवार रविंद्र वायकर (Ravindra Waikar) ने सिर्फ 48 वोटों से जीत दर्ज की थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में जीत का ये सबसे छोटा मार्जिन है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











