
भारत में 24 घंटे में सामने आए 514 नए कोविड-19 केस, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3,422 हुई
AajTak
कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 92 प्रतिशत लोग होम क्वारंटाइन से ठीक हो रहे हैं. आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि JN.1 सब-वेरिएंट न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि कर रहा है और न ही अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में वृद्धि कर रहा है'.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में कोविड-19 के 514 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,422 हो गई है. हेल्थ मिनिस्ट्री की वेबसाइट पर सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में तीन मौतें हुईं- दो महाराष्ट्र में और एक कर्नाटक में. 5 दिसंबर, 2023 तक कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों में आ गई थी, लेकिन कोविड के नए सब-वेरिएंट जेएन.1 और सर्दियां शुरू होने के बाद मामले बढ़ने लगे. कल 604 नए मामले सामने आए थे और 4 मौतें हुई थीं.
ज्यादातर मामले केरल और कर्नाटक से सामने आ रहे हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 5 दिसंबर के बाद, 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में अधिकतम 841 नए मामले सामने आए, जो 7 मई 2021 को दर्ज किए गए सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत है. कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 92 प्रतिशत लोग होम क्वारंटाइन से ठीक हो रहे हैं. आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि JN.1 सब-वेरिएंट न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि कर रहा है और न ही अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में वृद्धि कर रहा है'.
भारत ने गत चार वर्षों में कोविड-19 की तीन लहरें देखी हैं, जिसमें अप्रैल-जून 2021 के दौरान कोरानावायरस की डेल्टा लहर के दौरान दैनिक नए मामलों और मौतों की सर्वाधिक घटनाएं दर्ज की गईं. जब डेल्टा लहर अपने चरम पर थी, तब 7 मई 2021 को एक दिन में सबसे ज्यादा 414,188 नए मामले और 3915 मौतें दर्ज की गई थीं. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है, जिसकी राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है. वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक COVID-19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










