
भारत में विदेशी टूरिस्ट का अनुभव वायरल, बोला – ऐसा देश दुनिया में नहीं, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
ऑस्ट्रेलिया से आए एक पर्यटक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारत की मेहमाननवाजी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि अमृतसर में बिताए कुछ दिनों ने उनकी सोच हमेशा के लिए बदल दी.
भारत की यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलिया के एक अकेले यात्री डंकन मैकनॉट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. डंकन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारत की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत की मेहमाननवाज़ी दुनिया में सबसे अनोखी और बेमिसाल है.
वीडियो में डंकन बताते हैं कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही एक स्थानीय व्यक्ति गौरव से मुलाकात की थी. सिर्फ तीन दिनों में गौरव ने उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बना लिया. डंकन ने कहा कि मैं गौरव से तीन दिन पहले मिला था. उसने मुझे अपने घर बुलाया, खाना खिलाया, अपने परिवार के साथ शादी में ले गया, मुझे स्वर्ण मंदिर घुमाया और अब उसने मेरे लिए जयपुर जाने की बस का इंतजाम भी कर दिया.
डंकन बोलते हुए कई बार भावुक दिखाई दिए. उनकी आंखों में भारत में मिली सच्ची अपनापन और इंसानियत की चमक साफ झलक रही थी. उन्होंने कहा कि भारतीय लोगों की मेहमाननवाजी वाकई दुनिया में सबसे अलग है. यह सब मेरे लिए अविश्वसनीय है. धन्यवाद भारत.
स्वर्ण मंदिर से जयपुर तक की यादगार यात्रा
वीडियो में डंकन की यात्रा की झलकियां भी दिखाई देती हैं.अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की यात्रा, एक भारतीय शादी में शामिल होना, गौरव के परिवार के साथ खाना साझा करना, और जयपुर जाने के लिए बस की तैयारी.हर दृश्य में भारतीय संस्कृति की गर्मजोशी और मेहमान भगवान समान है की भावना झलकती है.
देखें वायरल वीडियो

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












