भारत में बनेंगे Google Pixel फोन्स, iPhone बनाने वाली Foxconn करेगी प्रोडक्शन
AajTak
Made In India Google Pixel: दिग्गज टेक कंपनी Google जल्द ही अपने Pixel फोन्स को भारत में असेंबल करना शुरू कर सकती है. कंपनी ने इस बारे में पिछले साल अक्टूबर में जानकारी दी थी. सूत्रों की मानें तो इसके लिए कंपनी Foxconn से बातचीत कर रही है. ब्रांड तमिलनाडु में अपने Pixel फोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकता है.
Apple के बाद जल्द ही Google भी अपने स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू करेगा. Google भारत में अपने Pixel फोन्स बनाने को लेकर iPhone मैन्युफैक्चर्र Foxconn से बात कर रहा है. कंपनी तमिलनाडु में Pixel स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है. इस बारे में तमिलनाडु के CM ऑफिस से जारी रिलीज में जानकारी दी गई है.
कंपनी भारत में बढ़ रही प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिमांड के बाद लोकली हैंडसेट को मैन्युफैक्चरिंग करने पर विचार कर रही है. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन मार्केट है. ऐसे में कोई भी ब्रांड इस मार्केट से दूर नहीं रहना चाहता है. गूगल भी अपने फोन्स को भारत में बनाना चाहता है.
कुछ दिनों पहले ही तमिलनाडु के स्टेट मिनिस्टर टीआरबी राजा और Foxconn के अधिकारी अमेरिका में गूगल हेडक्वार्टर गए थे, जहां उन्होंने तमिलनाडु में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने को लेकर बातचीत की है. हालांकि, गूगल इसके लिए भारत में कितना निवेश करेगा, इससे कितने लोगों को रोजगार मिलेगा, इन सब की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.
यह भी पढ़ें: Google का नया सर्च... SEO में आएंगे बदलाव, वेबसाइट्स को होंगी ये मुश्किल
Google अधिकारी इस सिलसिले में तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन से मुलाकात करने आएंगे. इस बारे में Google और Foxconn दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है. गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet अपने ड्रोन्स की मैन्युफैक्चरिंग भी भारत में शुरू कर सकती है.
कंपनी की सब्सिडियरी Wing LLC के तहत ड्रोन का निर्माण करती है. फिलहाल ये फर्म अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में अपना कारोबार करता है. Apple ने भारत में iPhone के प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ाया है, जिसके बाद गूगल के इस कदम की जानकारी आ रही है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










