
भारत में पहली बार ड्रोन-रोबोट से डिलीवरी, गुरुग्राम में शुरू हुई हाईटेक सेवा
AajTak
गुरुग्राम में ड्रोन और रोबोट की मदद से डिलिवरी सर्विस का ऐलान हो चुका है. यह सर्विस Skye Air Mobility ने शुरू की है. कंपनी का दावा है कि उनकी कंपनी ने पहली बार भारत में ड्रोन और एआई- ऑपरेटेड रोबोट्स की मदद से डोरस्टेप डिलीवरी सर्विस शुरू की है. यह जानकारी पीटीआई ने दी है.
दिल्ली-NCR के शहर गुरुग्राम में ड्रोन और AI रोबोट्स की मदद से डिलिवरी का ऐलान कर दिया है. ये सर्विस Skye Air Mobility ने शुरू की है. कंपनी का दावा है कि वे पहली बार भारत में ड्रोन और एआई- ऑपरेटेड रोबोट्स की मदद से डोरस्टेप डिलीवरी सर्विस शुरू की है. यह जानकारी पीटीआई ने दी है.
Skye Air Mobility के सीईओ अंकित कुमार ने बताया है कि इस सेक्टर में उनकी कंपनी भारत की पहली कंपनी हैं. करीब ढाई साल से उनकी कंपनी ने 36 लाख डिलीवरी पूरी की हैं और लगभग 1,000 टन कार्बन उत्सर्जन (CO2) कम करने में मदद की है.
लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने अपने सिस्टम का पूरा एक डेमो दिखाया है कि कैसे यह काम करेगा. पहले ड्रोन पार्सल बॉक्स लेकर आता है, जिसको मेल बॉक्स पर छोड़ा जाता है. फिर एक रोवर मेल बॉक्स से पार्सल को कलेक्ट करता है और घर के दरवाजे पर डिलिवर करता है.
अन्य शहरों में एक्सपेंड करने जा रहा है
सीईओ ने आगे बताया है कि उनकी कंपनी दूसरी लोकेशन और अन्य शहरों में एक्सपेंड करने जा रहे हैं. इस पहल को आगे बढ़ाने की प्लानिंग तैयार हो रही है. अंकित कुमार ने बताया कि उन्होंने AI Impact Summit में अमेरिकी कंपनी Arrive AI और Ottonomy के साथ साझेदारी की हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung का आज बड़ा इवेंट, लॉन्च होगा सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, होगा 200MP कैमरा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










