
भारत में कोरोना रोकने के लिए लॉकडाउन कारगर उपाय, US एक्सपर्ट डॉ फाउची ने दी राय
AajTak
अमेरिका के टॉप एपिडेमियोलॉजिस्ट में से एक डॉक्टर एंथनी फाउची (Dr. Anthony Fauci) का सुझाव है कि भारत में कुछ हफ्तों के लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण पर काबू किया जा सकता है. उनका ये सुझाव ऐसे वक्त में आया है जब देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ उन्होंने कोरोना को रोकने के लिए अन्य सुझाव भी दिए हैं.
अमेरिका के टॉप एपिडेमियोलॉजिस्ट में से एक डॉक्टर एंथनी फाउची (Dr. Anthony Fauci) का सुझाव है कि भारत में कुछ हफ्तों के लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण पर काबू किया जा सकता है. उनका ये सुझाव ऐसे वक्त में आया है जब देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ उन्होंने कोरोना को रोकने के लिए अन्य सुझाव भी दिए हैं. कोरोना को तत्काल रोकने में मिलेगी मदद डॉक्टर एंथनी फाउची का कहना है कि जिस तेजी से भारत में कोरोना फैल रहा है और जिस तरह से कोरोना की इस दूसरी लहर के थमने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, उस स्थिति में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है. इस मामले में कुछ हफ्तों का लॉकडाउन एक कारगर विकल्प हो सकता है. फाउची अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के मुख्य स्वास्थ्य सलाहकार भी हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










