
भारत में इस कंपनी के फोन्स की है सबसे ज्यादा डिमांड, Xiaomi-OnePlus को लगा झटका
AajTak
IDC Smartphone Market Share: साल 2025 की पहली तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है. इस तिमाही ऐपल ने ईयर-ऑन-ईयर सबसे ज्यादा ग्रोथ हासिल की है. कंपनी का मार्केट शेयर भी बढ़ा है, जिसकी वजह से टॉप 5 में ब्रांड शामिल हुआ है. वहीं दूसरी तरफ शाओमी और वनप्लस को इस तिमाही झटका लगा है. आइए जानते हैं कौन रहा मार्केट का बादशाह.
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में गिरावट देखने को मिली है. IDC की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 की पहली तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन शिपमेंट में गिरावट आई है. इस तिमाही में सभी कंपनियों ने 3.2 करोड़ यूनिट्स को शिप किया है. ईयर-ऑन-ईयर बात करें, तो ये गिरावट 5.5 फीसदी की है.
ये लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट दर्ज की गई है. इस तिमाही में ऐपल ने सबसे ज्यादा ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हासिल की है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने इस तिमाही में 23 फीसदी ग्रोथ दर्ज की है. इसके साथ ही ब्रांड टॉप 5 में शामिल हो गया है.
IDC की मानें तो 2025 की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की मांग कमजोर रही है. साथ ही पिछले तिमाही में आई गिरावट की वजह से काफी इन्वेंटरी बची हुई थी. इसकी वजह से Q1 2025 में कंपनियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इस साल के शुरुआती दो महीनों में लॉन्च भी कम हुए हैं.
यह भी पढ़ें: भारतीय स्मार्टफोन के बाजार में गिरावट, Vivo ने मारी बाजी, Xiaomi इस पॉजिशन पर पहुंचा
ब्रांड्स का फोकस रिटेल सपोर्ट, डिस्काउंट और पुराने मॉडल्स के प्राइस ड्रॉप पर रहा है, जिससे इन्वेंटरी को क्लियर किया जा सके. मार्च महीने से नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करना शुरू किया गया है. बीती तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Vivo टॉप सेलर रहा है. कंपनी की मार्केट में 19.7 फीसदी हिस्सेदारी है, जो पिछले साल 16.2 फीसदी थी.
16.4 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग दूसरे स्थान पर है. कंपनी का मार्केट शेयर पिछले साल के मुकाबले 0.6 फीसदी गिरा है. इसके बाद ओपो, रियलमी और ऐपल हैं, जो तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. साल 2025 की पहली तिमाही में नथिंग ने सबसे ज्यादा ग्रोथ हासिल की है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










