
भारत में आई Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार? बेंगलुरु इवेंट में किया शोकेस, 3 सेकेंड में पकड़ती है 100KM की स्पीड
AajTak
Xiaomi ने मंगलवार को भारत में एक इवेंट का आयोजन किया. इस इवेंट के दौरान कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को भी शोकेश किया. इस कार का नाम Xiaomi su7 है. यह कार सिर्फ 2.78 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है. वहीं 10.67 सेकेंड में 0-200 किलोमीटर की स्पीड पर पहुंच जाती है. इसकी टॉप स्पीड 265 किलोमीटर प्रति घंटा की है.
Xiaomi ने मंगलवार को भारत में एक इवेंट का आयोजन किया. इस इवेंट के दौरान कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को भी शोकेश किया. इस कार का नाम Xiaomi su7 है. इस कार की टॉप स्पीड 265 किलोमीटर प्रति घंटा तक की है और यह सिर्फ 3 सेकेंड से कम में 0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है.
Xiaomi ने बेंगलुरू में आयोजित इवेंट के दौरान वैसे तो स्मार्टफोन Redmi 13 5G को लॉन्च किया है, जो एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन है. इसके अलावा TWS और पावर बैंक को भी लॉन्च किया. इसके बाद कंपनी ने आखिर में इस कार पर से पर्दा उठाया. इस कार को भारत में अभी कंपनी ने लॉन्च नहीं किया है, सिर्फ इसे शोकेश किया है. लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई है.
Xiaomi ने इवेंट के दौरान अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की खूबियों के बारे में भी बताया. यह एक फुली इलेक्ट्रिक कार है और इसका नाम Xiaomi SU 7 है. यह कार सिर्फ 2.78 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है. वहीं 10.67 सेकेंड में 0-200 किलोमीटर की स्पीड पर पहुंच जाती है. इसकी टॉप स्पीड 265 किलोमीटर प्रति घंटा की है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi का बड़ा इवेंट, भारत में लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन, मिलेगा 108MP कैमरा, इतनी है कीमत
Xiaomi की इस इलेक्ट्रिक कार में इंडिविजुअल ड्राइव मोड दिया है. यह शाओमी स्मार्ट चेसिस पर तैयार की है. सेफ्टी के मद्देनजर कंपनी ने इसमें टॉप लेवल का ब्रेकिंग सिस्टम तैयार किया है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi ने चुपके से किया ये काम, Tesla से पहले भारत लाई अपनी इलेक्ट्रिक कार SU7

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











