
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, BSF के जवान ने तस्कर को मार गिराया
AajTak
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बांग्लादेशी तस्करों ने BSF जवान पर जानलेवा हमला कर दिया. जवाब में जवान ने संयम बरतते हुए सेल्फ-डिफेंस में गोली चलाई और तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी. इस कार्रवाई में एक तस्कर मारा गया है.
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गुरुवार शाम 32 बटालियन के BOP मटियारी इलाके में तस्करी रोकने गई BSF पार्टी पर बांग्लादेशी तस्करों ने घात लगाकर हमला कर दिया. प्लास्टिक के बंडलों के जरिए हजारों रुपए की अवैध तस्करी चल रही थी. सीमा के दोनों ओर से तस्कर एक 'क्विक ट्रांसफर ऑपरेशन' में लगे थे.
जानकारी के मुताबिक, ये घटना 29 नवंबर को शाम करीब 15:55 बजे की है. गश्त कर रहे BSF जवान ने देखा कि 6-7 तस्कर सीमा के पास प्लास्टिक के बंडल पहुंचा रहे हैं. जवान ने तुरंत रुकने का आदेश दिया और चेतावनी के तौर पर एक ब्लैंक राउंड फायर किया. लेकिन तस्करों चेतावनी को अनसुना कर दिया. इसके बाद जवान तस्करों को रोकने के इरादे से आगे बढ़ा.
तभी उसने देखा कि बांग्लादेशी तस्कर डाह जैसे धारदार हथियार लेकर उसकी तरफ बढ़ रहे हैं. जवान ने तुरंत अपनी ब्लैंक-राउंड मैगजीन निकालकर असली मैगजीन लोड कर ली. इसी बीच एक तस्कर ने धारदार हथियार से उस पर वार किया, जो सीधे राइफल के हैंडगार्ड पर लगा. दबाव इतना तेज था कि जवान का संतुलन बिगड़ गया और उसी अफरा-तफरी में राइफल का ट्रिगर दब गया.
गोली सीधा एक बांग्लादेशी तस्कर को लगी, जो मौके पर ही ढेर हो गया. अपने साथी को जमीन पर गिरते देखकर बाकी बांग्लादेशी तस्कर घबरा गए. वे पीछे हटते हुए घायल साथी को 50-60 मीटर तक घसीटते चले गए, लेकिन शव ले जाने में सफल नहीं हो पाए. जाने से पहले उन्होंने पैसों का एक बंडल पानी में डुबो दिया. इसे बाद में BSF ने बरामद करके अपने कब्जे में ले लिया.
इस घटना के बाद BSF ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाशी में एक कटर, चार धारदार हथियार, 96 बोतलें फेंसेडिल कफ सिरप और दो बोतलें विदेशी शराब बरामद हुईं. यह वही सामान था, जिसे इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर पर अक्सर रात की तस्करी के नाम पर एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाया जाता है. मृतक का शव और बरामद सामान कृष्णगंज पुलिस को सौंप दिया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








