
भारत-पाक मैच के समर्थन में उतरे सौरव गांगुली, बोले- खेल रुकना नहीं चाहिए, आतंकवाद...
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध जारी रहने चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंकवाद नहीं होना चाहिए, लेकिन खेल रुकना भी नहीं चाहिए. यह बयान उन्होंने एशिया कप 2025 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर दिया.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध जारी रहने चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंकवाद नहीं होना चाहिए, लेकिन खेल रुकना भी नहीं चाहिए. यह बयान उन्होंने एशिया कप 2025 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर दिया.
एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान को UAE और ओमान के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. 14 सितंबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. अगर दोनों टीमें सुपर फोर में पहुंचती हैं, तो 21 सितंबर को फिर से भिड़ंत हो सकती है. यदि दोनों फाइनल में पहुंचती हैं, तो तीसरी बार भी टक्कर हो सकती है.
यह भी पढ़ें: 'भारत अगर पाकिस्तान से मैच खेलेगा तो पूरे देश में गुस्सा बढ़ेगा', RCB के पूर्व खिलाड़ी ने एशिया कप पर उठाए सवाल
क्या बोले पूर्व कप्तान गांगुली
सौरव गांगुली ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, 'खेल चलते रहना चाहिए. साथ ही, पहलगाम जैसे आतंकी हमले नहीं होने चाहिए. आतंकवाद नहीं होना चाहिए, उसे रोका जाना चाहिए. भारत ने इस पर सख्त रुख अपनाया है, लेकिन वह बीती बात है. अब खेल को आगे बढ़ना चाहिए.'
दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत के पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर BCCI की आलोचना हो रही है. लेकिन गांगुली ने खेल और राजनीति को अलग रखने की बात कही है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










