
भारत-पाक तनाव के बीच काबुल में भारत के सीनियर डिप्लोमैट, तालिबान से क्या हुई बातचीत?
AajTak
तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुत्ताकी ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि भारतीय निवेशकों को अफगानिस्तान में निवेश के अवसरों का फायदा उठाना चाहिए. अफगानी प्रवक्ता के हवाले से मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी.
भारत के अफगानिस्तान मामलों के प्रमुख आनंद प्रकाश ने तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से मुलाकात की और राजनीतिक तथा व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा की. अफगानी मीडिया ने रविवार को इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी. अफगानिस्तान के न्यूज चैनल टोलो न्यूज के मुताबिक, काबुल में हुई इस बैठक में, कार्यवाहक विदेश मंत्री ने भारत के साथ राजनीतिक और आर्थिक संबंधों के विस्तार पर ज़ोर दिया.
'अफगानिस्तान में निवेश का लाभ उठाएं भारतीय निवेशक'
मुत्ताकी ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि भारतीय निवेशकों को अफगानिस्तान में निवेश के अवसरों का फायदा उठाना चाहिए. अफगानी प्रवक्ता के हवाले से मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी.
यह यात्रा ऐसे वक्त पर हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि प्रकाश-मुत्ताकी की बातचीत में इस मुद्दे पर चर्चा हुई या नहीं.
भारत ने नहीं दी है तालिबान सरकार को मान्यता
बता दें कि भारत ने अभी तक अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है और काबुल में एक वास्तव में समावेशी सरकार के गठन की मांग करता रहा है. साथ ही यह भी जोर दिया है कि अफगान जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए न किया जाए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










