
भारत-पाकिस्तान में नहीं हुआ 'सीजफायर', सिर्फ हमले रोकने पर समझौता... ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी
AajTak
भारत ने पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए समझौते को 'सीजफायर' शब्द से संबोधित करने से परहेज किया है और कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. यह समझौता सिर्फ हमलों को रोकने के लिए है, जबकि कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा.
भारत ने पाकिस्तान के साथ हुए समझौते को 'सिजफायर' शब्द से संबोधित करने से इसलिए परहेज किया है, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. भारत सरकार के सूत्रों ने आजतक से बताया कि यह समझौता सिर्फ जमीनी, हवाई और समुद्री हमले रोकने के लिए हुए हैं, लेकिन ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा.
22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसका मकसद संभावित रूप से उन आतंकियों को न्यूट्रलाइज करना हो सकता है. सूत्रों ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर अभी थमा नहीं है. हम बस एक न्यू नॉर्मल में हैं. यही वजह है कि हम सीजफायर शब्द का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. पाकिस्तान द्वारा सीजफायर कई बार तोड़ा गया है."
यह भी पढ़ें: 'भारतीय पायलट के हिरासत की बात झूठी...', पाकिस्तान ने फाइटर प्लेन गिराए जाने पर बोला अर्धसत्य
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रम मिसरी ने क्या कहा था?
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी 'सीजफायर' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था, और कहा था कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन निदेशक ने अपने भारतीय समकक्ष को फोन किया और दोनों पक्षों ने सभी प्रकार की फायरिंग और सैन्य गतिविधियों को रोकने पर सहमति जताई. उन्होंने कहा था, "उनके बीच इस बात पर सहमति बनी कि दोनों पक्ष आज शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे."
हालांकि, इस घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान की तरफ से भारी फायरिंग और गोलाबारी की खबरें आईं. यह समझौते का उल्लंघन माना जाता है, खासकर क्योंकि पाकिस्तान ने पहले भी बार-बार सीजफायर का उल्लंघन किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










