
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की बढ़ाई गई तारीख, PAK ने इंडिया से की ये पेशकश
AajTak
भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक बॉर्डर पार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद संघर्ष को खत्म करने के लिए 10 मई को एक समझौते पर पहुंचे थे.
भारत और पाकिस्तान के बीच कायम किए गए सीजफायर को 18 मई तक बढ़ा दिया गया है. सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है. इस संबंध में नई दिल्ली और इस्लामाबाद के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) जल्द ही बातचीत करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान दोनों देशों के डीजीएमओ बॉर्डर पर स्थिति की समीक्षा करेंगे. हालांकि, 'ऑपरेशन सिंदूर' चल रहा है और सेना हर परिस्थिति के लिए तैयार है.
यह भारत और पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा और सीमा क्षेत्रों पर हाई लेवल की सतर्कता को धीरे-धीरे कम करने के लिए अपने उपायों को जारी रखने का फैसला लेने के एक दिन बाद हुआ है.
भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक बॉर्डर पार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद संघर्ष को खत्म करने के लिए 10 मई को एक समझौते पर पहुंचे थे.
पाकिस्तान ने की बातचीत की पेशकश
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को भारत को बातचीत की पेशकश की और कहा कि पाकिस्तान 'शांति के लिए' बातचीत करने के लिए तैयार है. इससे पहले, इस्लामाबाद ने जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखकर भारत से सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा. पाकिस्तानी मंत्रालय ने चेतावनी दी कि संधि को निलंबित करने से देश के अंदर संकट पैदा हो जाएगा.
हालांकि, भारत ने कहा है कि सिंधु जल संधि को तब तक स्थगित रखा जाएगा जब तक कि पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से रोक नहीं दिया जाता.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












