
भारत पर कल से 50 प्रतिशत टैरिफ लागू... अमेरिकी टैक्स के खिलाफ भारत की तैयारी क्या?
AajTak
अमेरिका में 27 अगस्त को रात 12 बजकर 1 मिनट पर जब ये टैरिफ लागू होगा, तब भारत में कल सुबह के साढ़े 9 बज रहे होंगे. इसको लेकर अमेरिका ने भारत को एक नोटिस जारी किया है. इसमें लिखा है कि भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ इसलिए लगाया गया है क्योंकि भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद को जारी रखा है जो अमेरिका के लिए खतरा है.
अमेरिका ने आधिकारिक रूप से भारत के सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. अमेरिका के Department of Homeland Security ने इस संबंध में भारत को एक नोटिस जारी किया है. इसमें लिखा है कि अमेरिका 27 अगस्त को रात 12 बजकर 1 मिनट (स्थानीय समयानुसार) से भारत के सामानों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा. और ये मौजूदा 25 प्रतिशत टैरिफ को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत हो जाएगा.
ऐसे में अमेरिका में 27 अगस्त को रात 12 बजकर 1 मिनट पर जब ये टैरिफ लागू होगा, तब भारत में कल सुबह के साढ़े 9 बज रहे होंगे. इस नोटिस में ये भी लिखा है कि अगर भारत का कोई सामान निर्धारित समय के एक सेकेंड बाद भी अमेरिका में पहुंचता है तो उस पर टैरिफ की नई दरें ही लागू होंगी, जो 50 प्रतिशत हैं. इसके अलावा इसमें ये भी लिखा है कि भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ इसलिए लगाया गया है क्योंकि भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद को जारी रखा है जो अमेरिका के लिए खतरा है.
किन चीजों पर लगेगा 50 फीसदी टैरिफ?
अब यह समझने की जरूरत है कि भारत पर लगाया गया है 50 प्रतिशत टैरिफ किन सामानों पर लागू होने वाला है. और इसका असर क्या होगा. दरअसल, भारत के कपड़ों पर पहले 9 प्रतिशत टैरिफ लगता था, जो अब 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद 59 प्रतिशत हो जाएगा. इसी तरह रेडीमेड कपड़ों पर 13.9 प्रतिशत टैरिफ लगता था, जो अब 63.9 प्रतिशत हो जाएगा. इस सेक्टर में भारत के सबसे ज्यादा साढ़े 4 करोड़ लोग काम करते हैं और ये लेबर इंटेंसिव सेक्टर है, जिससे 5 से 7 प्रतिशत कामगारों के रोज़गार पर इसका असर पड़ सकता है. तमिलनाडु के तिरुपुर, गुजरात के सूरत, पंजाब के लुधियाना और मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में कपड़ा फैक्ट्रियों पर इसका ज्यादा असर दिखाई देगा.
इसके अलावा स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर पहले 1.7 प्रतिशत टैरिफ लगता था लेकिन अब 51.7 प्रतिशत टैरिफ लगेगा. और इस क्षेत्र में भी 55 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं. इन सारे लोगों पर इस टैरिफ का असर नहीं होगा लेकिन कुछ प्रतिशत व्यापारियों और कामगारों पर असर हो सकता है. फर्नीचर, बेडिंग और मैट्रेसेस पर पहले 2.3 प्रतिशत टैरिफ लगता था लेकिन अब कुल 52.3 प्रतिशत टैरिफ लगेगा और इस सेक्टर में भी 48 लाख लोग काम करते हैं.
झींगों के निर्यात पर अब इतना टैरिफ

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









