
भारत पर अब क्यों भड़की बांग्लादेश की नई सरकार, कहा- स्वीकार नहीं करेंगे
AajTak
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के आने से भारत-बांग्लादेश रिश्ते खराब दौर से गुजर रहे हैं. रिश्तों को लेकर बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के सलाहकार ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि सीमा पर हो रहीं हत्याएं दोनों देशों के अच्छे संबंधों में एक बड़ी बाधा है.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार आए दिन भारत पर कोई न कोई आरोप लगा रही है. शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ काफी बढ़ गई है जिसे रोकने के लिए आए दिन सीमा पर झड़प देखने को मिल रही है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सीमा पर घुसपैठ की समस्या को अनेदखा करते हुए एक बार फिर भारत को घेरने को कोशिश की है. सोमवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन कहा कि सीमा पर होने वालीं हत्याएं बांग्लादेश और भारत के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ावा देने में बाधा बनी हुई हैं.
विदेश मंत्रालय में पत्रकारों के सवालों के जवाब में तौहीद हुसैन ने कहा, 'हम निश्चित रूप से भारत के साथ समानता पर आधारित अच्छे संबंध चाहते हैं. यह (द्विपक्षीय संबंध) दोतरफा होना चाहिए, एकतरफा नहीं... सीमा पर हत्याएं दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों में बाधा हैं.'
बांग्लादेश मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रविवार सुबह ठाकुरगांव के बलियाडांगी उपजिला में कांतिविता सीमा पर बीएसएफ ने 14 साल के एक किशोर की हत्या कर दी. किशोर अवैध तरीके से भारत की सीमा में घुसने की कोशिश में था और कथित तौर पर सीमा की तार वाली बाड़ को काटने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान कथित तौर पर बीएसएफ ने उसे गोली मार दी.
क्या भारत के समक्ष विरोध दर्ज करेगा बांग्लादेश?
बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के अंतरिम सलाहकार की टिप्पणी कथित तौर पर बीएसएफ द्वारा बांग्लादेशी किशोर की हत्या को लेकर आई है.
जब तौहीद हुसैन से पत्रकारों ने पूछा कि क्या विदेश मंत्रालय इसे लेकर भारत के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराएगा, सलाहकार ने कहा कि मंत्रालय बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) से घटना की पुष्टि होने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई करेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








