
'भारत ने G20 एजेंडे का यूक्रेनीकरण नहीं होने दिया', संयुक्त घोषणा पत्र पर बोले रूसी विदेश मंत्री
AajTak
रूसी विदेश मंत्री ने जी20 के राजनीतिकरण के प्रयासों को रोकने के लिए भारत के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन निश्चित रूप से सफल रहा है. संयुक्त घोषणा पत्र पर लावरोव ने कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी.
भारत की अध्यक्षता में हुए जी20 शिखर सम्मेलन को रूस की ओर से सफल बताया गया है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जी20 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध को हावी नहीं होने देने के लिए भारत की सराहना की. मीडिया से बात करते हुए लावरोव ने कहा कि भारत ने जी20 एजेंडे का यूक्रेनीकरण नहीं होने दिया.
रूसी विदेश मंत्री ने रविवार को जी20 के राजनीतिकरण के प्रयासों को रोकने के लिए भारत के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन निश्चित रूप से सफल रहा है. जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की घोषणा पर आम सहमति पर लावरोव ने कहा, "जब वे इस पर सहमत हुए, तो शायद यह उनकी अंतरात्मा की आवाज थी. स्पष्ट रूप से कहें तो हमें इसकी उम्मीद नहीं थी."
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि हम यूक्रेन और रूस का उल्लेख करने वाले बयानों को घोषणा के बाकी काम से अलग नहीं कर सकते. इस साल घोषणा की मुख्य लाइन ग्लोबल साउथ के एकीकरण के बारे में है. लावरोव ने कहा, जी20 अपने मुख्य लक्ष्यों के लिए वास्तव में काम कर रहा है.
लावरोव ने कहा, "दिल्ली घोषणा अच्छे उद्देश्यों में से एक है और हम पहले से ही रास्ते पर हैं. अपनी बारी में हम इन सकारात्मक रुझानों को मजबूत करना जारी रखेंगे, जिसमें अगले साल ब्राजील की अध्यक्षता और 2025 में दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता शामिल है."
रूसी विदेश मंत्री ने की पश्चिम की आलोचना
पश्चिम की आलोचना करते हुए रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि वेस्ट अपना आधिपत्य नहीं रख पाएगा क्योंकि हम दुनिया में सत्ता के नए केंद्र देख रहे हैं. उन्होंने कहा, पश्चिम ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकासशील देशों को सालाना 100 अरब अमेरिकी डॉलर देने के अपने वादे पर कुछ नहीं किया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











