
भारत ने हमेशा सबको शरण दी, फिर नास्तिकों को क्यों नहीं? तस्लीमा नसरीन का ट्वीट वायरल
AajTak
लेखिका तसलीमा नसरीन ने ट्वीट कर कहा कि जिन देशों में नास्तिकों और फ्री थिंकर्स की जिंदगी खतरे में है, वहां से उन्हें सुरक्षित जगहों पर शरण दी जानी चाहिए. उन्होंने लिखा कि इंसान के सोचने और सवाल उठाने के अधिकार को अपराध मानना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है. तसलीमा का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इसे आजादी-ए-इजहार की लड़ाई से जोड़कर देख रहे हैं.
बांग्लादेश की मशहूर लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता तस्लीमा नसरीन ने नास्तिकों को लेकर एक गंभीर मुद्दा उठाया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हिंदू, बौद्ध, ईसाई तो अत्याचार झेलते ही हैं, लेकिन सबसे बुरा हाल उन लोगों का है जो धर्म पर सवाल उठाते हैं, इस्लाम की आलोचना करते हैं या नास्तिक (atheist) हैं.
तस्लीमा का बड़ा आरोप
नसरीन ने ट्वीट में लिखा कि नास्तिक और फ्री-थिंकर्स पर इस्लामी कट्टरपंथियों और जिहादियों का सीधा हमला होता है. कई को खुलेआम दिनदहाड़े मौत के घाट उतारा गया. कई लोग छिपकर या चुप रहकर जीने को मजबूर हैं. कई तो जान बचाने के लिए देश छोड़कर भागे. उनके मुताबिक ऐसे अधिकतर लोग मुस्लिम परिवारों में पैदा हुए लेकिन इस्लाम की आलोचना इसलिए करते हैं ताकि समाज को अंधविश्वास और कट्टरता से बचा सकें.
भारत क्यों नहीं दे रहा शरण?
तस्लीमा का कहना है कि इनमें से कई लोग भारत आए लेकिन यहां भी उन्हें स्थायी आश्रय नहीं मिला. मजबूर होकर कुछ लोग नेपाल चले गए पर वहां भी न तो नागरिकता मिली और न काम करने का हक. नसरीन ने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि भारत ने हमेशा किसी न किसी को शरण दी है, पारसियों को, यहूदियों को, दलाई लामा और उनके अनुयायियों को शरण दी है. आज भी यहां 40 हजार रोहिंग्या और पाकिस्तान-अफगानिस्तान से आए मुसलमान रह रहे हैं तो फिर बांग्लादेश के नास्तिक विचारकों के लिए दरवाजे क्यों बंद हैं?
भारत की परंपरा का हवाला

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








