
'भारत ने हमला किया या सिंधु नदी का पानी रोका तो परमाणु हथियारों से देंगे जवाब', पाकिस्तानी राजदूत की गीदड़भभकी
AajTak
रूसी टेलीविज़न चैनल RT से बात करते हुए पाकिस्तानी राजदूत ने कहा कि हमारे पास भारत की सैन्य कार्रवाई की योजना के पुख्ता सुराग हैं. खालिद जमाली ने दावा किया कि कुछ लीक हुए दस्तावेज़ों में पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों पर हमले की योजना बनाई गई है. इससे हमें लगता है कि हमला करीब है और कभी भी हो सकता है.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है. रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने गीदड़भभकी दी कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है या उसकी सिंधु नदी का पानी रोकता है तो पाकिस्तान न सिर्फ परंपरागत बल्कि परमाणु हथियार से भी जवाब देगा.
रूसी टेलीविज़न चैनल RT से बात करते हुए पाकिस्तानी राजदूत ने कहा कि हमारे पास भारत की सैन्य कार्रवाई की योजना के पुख्ता सुराग हैं. खालिद जमाली ने दावा किया कि कुछ लीक हुए दस्तावेज़ों में पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों पर हमले की योजना बनाई गई है. इससे हमें लगता है कि हमला करीब है और कभी भी हो सकता है.सिंधु जल संधि रोकने पर बिलबिलाया पाकिस्तान
RT के मुताबिक जमील ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी हमले का पूरी ताकत से जवाब देगा, जिसमें पारंपरिक और परमाणु हथियार दोनों शामिल हैं. भारत द्वारा सिंधु जल संधि रोकने के फैसले पर जमाली ने कहा कि अगर भारत निचले हिस्से के पानी को रोकता है, मोड़ता है तो इसे पाकिस्तान के खिलाफ एक्ट ऑफ वॉर (युद्ध की कार्यवाही) माना जाएगा. और इसका जवाब पूरे बल से दिया जाएगा.
'तनाव को कम करना बेहद जरूरी'
जमाली ने ये भी कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं, इसलिए तनाव को कम करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कश्मीर हमले की तटस्थ और विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय जांच की फिर से मांग की और इसमें चीन और रूस की भागीदारी की उम्मीद जताई.
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाए कड़े कदम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











